Tuesday, September 15, 2026
HomeTop Storiesफुलवारीशरीफ अंचल कार्यालय पर प्रशासन की कड़ी नजर, म्यूटेशन मामलों में लापरवाही...

फुलवारीशरीफ अंचल कार्यालय पर प्रशासन की कड़ी नजर, म्यूटेशन मामलों में लापरवाही पर CO से स्पष्टीकरण

पटना

ऑनलाइन दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के कार्यों में भारी लापरवाही और मनमानी बरतने पर फुलवारीशरीफ के अंचल अधिकारी (CO) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए अंचल अधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की है।

समीक्षा के दौरान फुलवारीशरीफ अंचल में ऑनलाइन म्यूटेशन के 1208 मामले डिफेक्ट चेक में लंबित मिले। इसके अलावा, इन मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए समाहरणालय परिसर में लगाए गए विशेष कैंप से संबंधित पदाधिकारी का गायब रहना और बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के 26 से 29 अगस्त तक कार्यालय से अनुपस्थित रहने का गंभीर मामला भी सामने आया है।

पटना में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को मिलेगी रफ्तार, 300 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर विशेष फोकस

बिना जाँच आवेदनों को लौटाने पर भी सवाल

लापरवाही सिर्फ लंबित मामलों तक सीमित नहीं है। जिलाधिकारी के संज्ञान में यह बात आई है कि कई मामलों में बिना किसी आवश्यक जाँच-पड़ताल और अभिलेखों के समुचित परीक्षण के ही म्यूटेशन आवेदनों को सीधे आवेदकों को रिवर्ट (वापस) कर दिया गया। ऐसे 1036 संदेहास्पद मामलों की भी गहराई से जाँच करने के आदेश दिए गए हैं।

हिंदी दिवस पर पटना समाहरणालय में हुआ विशेष कार्यक्रम, सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिक प्रयोग का लिया गया संकल्प

भूमि सुधार उप समाहर्ता को जाँच के निर्देश

जिलाधिकारी ने पटना सदर के भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) को पूरे प्रकरण की विस्तृत जाँच करने का निर्देश दिया है। जाँच के दायरे में उन तमाम कर्मचारियों और अधिकारियों को चिह्नित किया जाएगा जो इस पूरी प्रक्रिया में दोषी पाए जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद इन सभी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

SDO कृत्तिका मिश्रा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कुर्जी का किया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रशासन की दो टूक: लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भूमि से जुड़े मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। म्यूटेशन जैसे अहम मामलों में आम नागरिकों को बेवजह की भागदौड़ और परेशानी से बचाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मियों को पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करने की हिदायत दी गई है। जिलाधिकारी के इस सख्त रुख से साफ है कि प्रशासनिक कार्यों में ढिलाई बरतने वालों पर अब गाज गिरनी तय है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे