नीरज कुमार के बीमार होने पर अनंत सिंह का तंज – “उ बीमार उमार कुच्छो नहीं, ई उनकर पुरान आदत
बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और सीटिंग एमएलसी नीरज कुमार की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें सोमवार देर रात मेदांता अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। हालांकि वह पहले से हार्ट के मरीज रहे हैं, लेकिन चुनाव से ठीक पहले उनकी तबीयत बिगड़ने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अनंत सिंह – नीरज कुमार विवाद: क्या बैकफुट पर आ गए हैं जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार?
अनंत सिंह का तीखा तंज नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने पर उनके विरोधी और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने बेहद तीखा और तंज कसने वाला बयान दिया है। अनंत सिंह ने तंज कसते हुए कहा, “उ बीमार उमार कुच्छो नहीं होते है ई उनकर पुरान आदत है जब बूथ पर पैसा भेजना होगा तो बीमार। अस्पताल में भर्ती। दु घंटा में एकदम ठीक।”
गौरतलब है कि अनंत सिंह वर्तमान में खुलकर जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं और लगातार नीरज कुमार के खिलाफ हमलावर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच पुराना राजनीतिक विरोध जगजाहिर है। इस विवाद को सुलझाने के लिए केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने भी हस्तक्षेप किया था, लेकिन अनंत सिंह ने नीरज कुमार का साथ देने के बजाय अनुज सिंह का समर्थन करने का फैसला किया।
रातभर गुहार लगाते रहे NDA विधायक, NMCH – PMCH चक्कर लगाते रहे, अंत में मरीज की मौत
चुनाव से ठीक पहले बढ़ी सरगर्मी पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान आगामी 23 अक्टूबर को होना है। ऐसे अहम समय से ठीक तीन दिन पहले नीरज कुमार के आईसीयू में भर्ती होने से उनके समर्थकों में चिंता की लहर है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस घटना ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है।
