G-HMMWBCZ928
Wednesday, October 28, 2026
HomeTop Storiesब्रिक्स संगठन में भारत की भूमिका वैश्विक सहयोग और आर्थिक विकास के...

ब्रिक्स संगठन में भारत की भूमिका वैश्विक सहयोग और आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण : डॉ. प्रेम कुमार

नई दिल्ली में आयोजित 12वें BRICS संसदीय मंच-2026 के समापन समारोह में भाग लेकर लौटने के उपरांत बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ब्रिक्स संगठन में भारत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ब्रिक्स संगठन में भारत की भूमिका वैश्विक सहयोग और आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण : डॉ. प्रेम कुमार

नई दिल्ली में आयोजित 12वें BRICS संसदीय मंच-2026 के समापन समारोह में भाग लेकर लौटने के उपरांत बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ब्रिक्स संगठन में भारत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भारत विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाले देशों में शामिल होने के साथ-साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था के प्रमुख केंद्रों में से एक है। संसद भवन परिसर के संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित इस प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति रही।

राज्य के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी एवं समन्वय पर डॉ. प्रेम कुमार ने की समीक्षा बैठक

इस वर्ष मंच का मुख्य विषय “जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाना” निर्धारित था। सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने संसदीय सहयोग, लोकतांत्रिक मूल्यों, जनकल्याण और समावेशी विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि वैश्विक जीडीपी में ब्रिक्स देशों की हिस्सेदारी लगभग 45 प्रतिशत है। भारत की सक्रिय भागीदारी से आर्थिक सहयोग, व्यापार, तकनीकी विकास और वैश्विक चुनौतियों के समाधान को नई दिशा मिल रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत संवाद, सहयोग और साझेदारी के माध्यम से एक समावेशी एवं संतुलित वैश्विक व्यवस्था के निर्माण का पक्षधर है। भारत की प्राथमिकता विकासशील देशों की आवाज़ को मजबूती देना तथा वैश्विक संस्थाओं को अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाना है।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर डॉ. प्रेम कुमार ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि BRICS संसदीय मंच विभिन्न देशों की विधायिकाओं के बीच संवाद और अनुभव साझा करने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत की समृद्ध संसदीय परंपरा विश्व समुदाय के साथ सहयोग को और अधिक प्रगाढ़ कर रही है।

इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आत्मीय भेंट हुई, जिसमें प्रधानमंत्री ने बिहार से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी ली।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे