G-HMMWBCZ928
Wednesday, October 28, 2026
Homeडीएवी पब्लिक स्कूल, सगुना मोड़ की छात्राओं का कुश्ती में परचम: 3...

डीएवी पब्लिक स्कूल, सगुना मोड़ की छात्राओं का कुश्ती में परचम: 3 स्वर्ण सहित जीते कुल 14 पदक, ओवरऑल चैम्पियन का खिताब किया अपने नाम

सगुना मोड़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्राओं ने कुश्ती प्रतियोगिता में ऐतिहासिक और शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और पूरे बिहार राज्य का नाम रोशन किया है।

डीएवी पब्लिक स्कूल, सगुना मोड़ की छात्राओं का कुश्ती में परचम: 3 स्वर्ण सहित जीते कुल 14 पदक, ओवरऑल चैम्पियन का खिताब किया अपने नाम

पटना: सगुना मोड़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्राओं ने कुश्ती प्रतियोगिता में ऐतिहासिक और शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और पूरे बिहार राज्य का नाम रोशन किया है।

अंडर-19 बालिका वर्ग का दबदबा: विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने इस वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही, तीन शानदार ट्रॉफियाँ जीतकर ओवरऑल चैम्पियन का गौरवशाली खिताब भी हासिल किया।

पटना में होने जा रहा है ‘दिल से DAV’ का भव्य आयोजन, जुटेंगे बिहार भर के छात्र, शिक्षक और पूर्व विद्यार्थी

अंडर-17 वर्ग में शानदार सफलता: अंडर-17 बालिका वर्ग में भी विद्यालय की टीम रनरअप रही, जो छात्राओं के लगातार बेहतरीन खेल कौशल का प्रमाण है।

सफलता का नया अध्याय

छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता ने विद्यालय के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। इन युवा खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और खेल के प्रति सच्ची लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

डी.ए.वी. सगुना मोड़ में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

प्रमुख हस्तियों ने दी बधाई

इस बड़ी उपलब्धि पर डीएवी पब्लिक स्कूल, बिहार के रीजनल ऑफिसर एसके झा, स्टेट स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अंजलि, मैनेजर भारती नायक और विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय शंकर अवस्थी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विजयी छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे