Tuesday, September 15, 2026
Homeबिहारबिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, 8.27 लाख परिवारों के...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, 8.27 लाख परिवारों के खाते में 579 करोड़ ट्रांसफर, CM ने कहा – कोई भी पात्र परिवार वंचित नहीं रहेगा

बिहार में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए राज्य सरकार ने आज बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित 8,27,472 परिवारों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से 579.23 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि अंतरित की। प्रत्येक परिवार को 7,000 रुपये की दर से यह सहायता दी गई है।

पटना, 15 सितंबर 2026 – बिहार में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए राज्य सरकार ने आज बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित 8,27,472 परिवारों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से 579.23 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि अंतरित की। प्रत्येक परिवार को 7,000 रुपये की दर से यह सहायता दी गई है।

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बाढ़ की स्थिति और चल रहे राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: गया में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर, स्वास्थ्य, उड्डयन और कृषि क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

50 लाख लोग प्रभावित, 55 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार की बाढ़ से बिहार के 15 जिले, 88 प्रखंड, 575 ग्राम पंचायत, 2,642 गांव और 21 शहरों के 136 वार्ड प्रभावित हुए हैं। लगभग 50 लाख की आबादी और 55 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि पर बाढ़ का असर पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रभावितों को तत्काल राहत और सुरक्षा देना है।

केपटाउन में बिहार की गूंज: 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

राहत कार्यों का ब्योरा

• प्रभावितों के लिए 1,200 से अधिक सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं, जिनमें अब तक 1.28 करोड़ थालियां परोसी जा चुकी हैं।

• राहत और बचाव के लिए NDRF और SDRF की 21 टीमें लगातार लगी हुई हैं।

• प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पेयजल, दवा और अन्य जरूरी सुविधाएं निरंतर जारी रहेंगी। CM के दो बड़े निर्देश

जीविका दीदी से लखपति दीदी तक, नालंदा की सुनीता देवी की कहानी, राष्ट्रीय मंच पर हुई चर्चा, केंद्रीय मंत्री ने की सराहना

1. एक सप्ताह में जोड़े जाएंगे छूटे हुए परिवार: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि पारदर्शिता के साथ सत्यापन करें। यदि कोई भी पात्र प्रभावित परिवार सूची से छूट गया है, तो उसे एक सप्ताह के भीतर जोड़कर सहायता दी जाए। कोई भी पात्र परिवार राहत से वंचित नहीं रहेगा।

2. एक महीने में होगा ‘पहले से बेहतर’ पुनर्निर्माण: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिर्फ तत्काल राहत नहीं, बल्कि ‘Build Back Better Than Before’ की थीम पर काम करेगी। सभी पुनर्प्राप्ति कार्य एक माह के भीतर पूरे करने का निर्देश दिया गया है। इसमें कृषि इनपुट सब्सिडी, सड़कों की मरम्मत और किसानों को हर संभव सहायता शामिल है।

बिहार में सामाजिक विज्ञान शोध को मिलेगा वैश्विक सहयोग, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्विस नेशनल साइंस फाउंडेशन के प्रस्ताव का किया स्वागत

केंद्रीय कृषि मंत्री के दौरे से पहले तैयारी के निर्देश

कल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ से हुए नुकसान का तथ्यपरक आकलन कर पूरी रिपोर्ट तैयार रखने का निर्देश दिया है, ताकि केंद्र से अधिकतम सहायता मिल सके।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, DGP विनय कुमार सहित सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे