Sunday, September 20, 2026
HomeTop Storiesसाउथ अफ्रीका के केपटाउन से सिडनी पहुंचे बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ....

साउथ अफ्रीका के केपटाउन से सिडनी पहुंचे बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, राजनयिक अधिकारियों एवं अप्रवासी बिहारियों ने किया स्वागत

साउथ अफ्रीका के केपटाउन से सिडनी पहुंचे बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, राजनयिक अधिकारियों एवं अप्रवासी बिहारियों ने किया स्वागत

सिडनी: बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार अपने विदेश अध्ययन दौरे के क्रम में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंच गए हैं। वे हाल ही में 69वें कॉमनवेल्थ संसदीय संघ (CPA) सम्मेलन में भाग लेने के बाद अध्ययन दौरे पर हैं।

केप टाउन में गूंजा भारत और बिहार का स्वर, 69वें CPA सम्मेलन में डॉ. प्रेम कुमार ने उठाई जलवायु न्याय की पुरजोर मांग

सिडनी एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भारतीय दूतावास के राजनयिक अधिकारियों और ऑस्ट्रेलिया में रह रहे अप्रवासी बिहारियों एवं भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान प्रवासी बिहारियों में खासा उत्साह देखा गया।

जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रेम कुमार का यह दौरा पूरी तरह अध्ययन और संसदीय प्रणाली को समझने से जुड़ा है। सिडनी प्रवास के दौरान वे ऑस्ट्रेलिया के कई प्रमुख संस्थानों, विधान मंडलों और शैक्षणिक संस्थानों का अवलोकन करेंगे। साथ ही वहां की संसदीय कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को करीब से समझेंगे।

वित्तरहित शिक्षकों एवं उनके प्रतिनिधियों से बात कर समस्याओं का समाधान किया जायेगा: मुख्यमंत्री

इसके अलावा वे सिडनी में भारतीय राजनयिकों, अप्रवासी भारतीयों और विशेष रूप से बिहारी समुदाय के लोगों के साथ संवाद भी करेंगे। इस संवाद में बिहार के विकास, प्रवासी बिहारियों की भूमिका और सांस्कृतिक जुड़ाव जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि केपटाउन में आयोजित CPA सम्मेलन में दुनिया भर के कई देशों के संसदीय अध्यक्ष और प्रतिनिधि शामिल हुए थे, जहां लोकतंत्र, संसदीय परंपराओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मंथन हुआ। उसी क्रम में डॉ. प्रेम कुमार अब ऑस्ट्रेलिया के अध्ययन दौरे पर हैं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे