Sunday, September 20, 2026
Homeबिहारवित्तरहित शिक्षकों एवं उनके प्रतिनिधियों से बात कर समस्याओं का समाधान किया...

वित्तरहित शिक्षकों एवं उनके प्रतिनिधियों से बात कर समस्याओं का समाधान किया जायेगा: मुख्यमंत्री

वित्तरहित शिक्षकों एवं उनके प्रतिनिधियों से बात कर समस्याओं का समाधान किया जायेगा: मुख्यमंत्री

पटना, 20 सितम्बर 2026: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज कहा कि वित्तरहित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कमिटी गठित की गई है और उनके प्रतिनिधियों से बात कर समाधान निकाला जाएगा।

मुख्यमंत्री आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में वित्तरहित शिक्षकों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने कहा कि आप सभी शिक्षकों का इस सम्मान समारोह में अभिनंदन करता हूँ। आप शिक्षक निर्माता हैं, छात्रों के भाग्य विधाता हैं। हमने शुरू से आप सभी का सम्मान किया है और आगे भी सम्मान जारी रहेगा।

माटी-पूर्वांचल महोत्सव में मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल की विभूतियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं आप सभी से मिलूंगा, बात करूंगा, आपके प्रतिनिधियों से भी बात करूंगा। पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है। आप सभी का सम्मान बना रहेगा, सरकार इस दिशा में काम कर रही है। हमलोग जनता के हित के लिए लगातार काम करते हैं, उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारा दायित्व है।”

शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार की कल्पना को साकार करने का समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार की कल्पना की है। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है, इसी मगध की धरती से पूरे शासन का संचालन हुआ है।

बिहार महिला आयोग के 25वें स्थापना दिवस पर बोले CM सम्राट चौधरी, ‘जीविका’ के जरिए 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़ेगी सरकार

उन्होंने कहा कि 2005 के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था और आधारभूत संरचना में बड़ा बदलाव आया है। बिहार-झारखंड अलग होने के समय बिहार की अर्थव्यवस्था झारखंड से प्राप्त राजस्व पर निर्भर थी, लेकिन आज बिहार का बजट झारखंड से काफी आगे है। 2024 में झारखंड ने 1 लाख 39 हजार करोड़ का बजट पेश किया था, वहीं बिहार ने 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई सरकार बनने के बाद 15 जुलाई को एक साथ 211 डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराई गई और एक साथ 2500 असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली की गई। हमारा उद्देश्य है कि बिहार के बच्चे बिहार में ही पढ़ें और उन्हें हमेशा बेहतर शिक्षक मिलें।

बिहार से 8 केंद्रीय मंत्री 42 सांसद है, 250 से अधिक MLA/MLC है लेकिन सब नकारे और निकम्मे – तेजस्वी यादव

उन्होंने कहा कि 700 मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन की स्थापना की गई है, जिनमें 3.5 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। ‘विद्यार्थी साथी’ ऐप के माध्यम से 75 हजार शिक्षकों को जोड़ा गया है, इस ऐप पर रात में भी लगभग 1 लाख 42 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 5 वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार देना और एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना लक्ष्य है। महिलाओं के लिए महिला यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी, जिसमें नीचे के कर्मचारी से लेकर वीसी तक महिलाएं होंगी। नालंदा विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुनः स्थापित किया गया है। विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए प्रधानमंत्री के निर्देश पर 220 एकड़ जमीन आवंटित कर दी गई है।

MLC चुनाव को लेकर जन सुराज ने खोले पत्ते, 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान – जीते तो 7वां वेतनमान लागू कराने का वादा

कार्यक्रम में विधान पार्षद प्रो. डॉ. नवल किशोर यादव ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधान पार्षद प्रो. डॉ. नवल किशोर यादव और विधान पार्षद नीरज कुमार ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विधान पार्षद संजीव कुमार, प्रो. डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव, सर्वेश कुमार, एन.के. यादव, जीवन कुमार, विधायक रत्नेश कुशवाहा, पूर्व विधायक डॉ. रवीन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में वित्तरहित शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे