मनोज कश्यप
पटना, 21 जून — पटना जिलान्तर्गत फतुहा और दनियावाँ क्षेत्रों में फल्गु नदी का जल-स्तर बढ़ने की सूचना पर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. को शुक्रवार सुबह लगभग 6:30 बजे फोन पर जानकारी मिली कि फतुहा के सिरपतपुर और दनियावाँ के बड़ी केवई इलाके में नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है।
बताया जा रहा है कि दनियावाँ प्रखंड में स्थित महतमाईन नदी, जो कि फल्गु नदी की सहायक धारा है, में भी पानी का प्रवाह तेज हो गया है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने तत्काल आपदा प्रबंधन की मशीनरी को सक्रिय कर दिया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों — प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जल संसाधन विभाग, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल और पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया और सुरक्षात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है। विशेष निगरानी जारी है।
बिहार: तेजस्वी बनाम चिराग – नई पीढ़ी के दो ध्रुव
फतुहा के सिरपतपुर में धोबा नदी के जमींदारी तटबंध की सुरक्षा के लिए फ्लड कंट्रोल डिवीजन को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के अनुसार तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
राजद : मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव को आगे करने की कवायद, तेज प्रताप यादव विद्रोही….
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने कहा, “स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है। जल-स्तर फिलहाल घट रहा है और किसी भी गाँव में पानी घुसने की सूचना नहीं है। हम पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहे हैं और सभी तैयारियों का स्वयं अनुश्रवण कर रहा हूँ।”
उन्होंने बताया कि ज़िला नियंत्रण कक्ष (फोन: 0612-2219810 / 2219234) और ज़िला आपातकालीन संचालन केंद्र (फोन: 0612-2210118) को 24×7 सक्रिय रखा गया है, ताकि आमजन समय पर किसी भी तरह की सूचना प्रशासन तक पहुंचा सकें।
बिहार का प्रतिष्ठित PMCH अस्पताल में इलाज होता है या अपराधी प्रवृत्ति के डॉक्टर की गुंडागर्दी?
तटबंधों की सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी कार्यपालक अभियंता को दी गई है। साथ ही, अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी को लगातार क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
पटना की कानून-व्यवस्था सुधारने मैदान में नए SSP कार्तिकेय कुमार
जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सभी तैयारियाँ समय पर और त्रुटिहीन रूप से पूरी हों। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें और अफवाहों से बचें।