PK की खुली चुनौती: नीतीश कुमार कैमरे पर मांगें नीरज कुमार के लिए वोट, जन सुराज तुरंत वापस ले लेगा अपना प्रत्याशी
पटना। प्रशांत किशोर (PK) ने पटना शिक्षक MLC चुनाव में जन सुराज की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति की नामांकन सभा के दौरान जेडीयू नेता नीरज कुमार और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। चुनावी माहौल को गरमाते हुए PK ने सीधी चुनौती दी कि नीरज कुमार जिस नीतीश कुमार के नाम का सहारा लेकर वोट मांग रहे हैं, अगर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमरे के सामने आकर उनके समर्थन में बोल दें, तो जन सुराज अपना उम्मीदवार तुरंत मैदान से हटा लेगा।
अनंत सिंह – नीरज कुमार विवाद, JDU में अंदरूनी कलह, NDA की साख पर संकट
नीरज कुमार के लंबे कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “इतने वर्षों तक पद पर रहने के बावजूद जब वे शिक्षकों को उनका हक और वेतनमान नहीं दिला सके, यादव समाज पर हो रहे अत्याचारों और हत्याओं पर मुंह नहीं खोल सके, तो आज वे किस मुंह से जनता के बीच वोट मांगने निकले हैं? इतने सालों की नाकामी ही उनके हार का सबसे बड़ा कारण बनेगी।”
अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद: सुलह के लिए ललन सिंह को कमान, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘गलत हो रहा है’
शिक्षकों और बेरोजगार युवाओं के लिए बड़े वादे
प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि यदि जन सुराज प्रत्याशी को जीत मिलती है, तो चुनाव से पहले शिक्षकों के लिए 7वां वेतनमान लागू कराने की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके साथ ही स्नातक क्षेत्र के 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक नौकरी दिलाने का ठोस काम किया जाएगा।
MLC चुनाव में ‘एकला चलो’ की राह पर कांग्रेस, महागठबंधन में दरार या रणनीतिक दांव?
“भगदड़ सत्ता पक्ष में है, जन सुराज मजबूती से खड़ा है”
विपक्ष के दावों पर करारा पलटवार करते हुए PK ने कहा, “भगदड़ जन सुराज में नहीं, बल्कि सत्ताधारी दल (रूलिंग पार्टी) में मची हुई है। वे लोग रात-दिन इसी खौफ में जी रहे हैं कि उनका कौन सा साथी कब उनका साथ छोड़कर भाग जाएगा। आज विरोधी दलों के अंदरूनी धड़े भी अप्रत्यक्ष रूप से जन सुराज को ही ताकत दे रहे हैं।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में शिक्षक और स्नातक वर्ग अब छलावे में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने सम्राट चौधरी और मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ वोट करने का मन बना लिया है। अगर राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुधारना है, शिक्षकों को सम्मान और वाजिब वेतनमान दिलाना है, तो जन सुराज की जीत तय करनी ही होगी।
