G-HMMWBCZ928
Sunday, October 25, 2026
HomeराजनीतिJDU से निकाले जाने के बाद भड़के अनंत सिंह, अपनी अलग पार्टी...

JDU से निकाले जाने के बाद भड़के अनंत सिंह, अपनी अलग पार्टी बनाने की तैयारी।

JDU से निकाले जाने के बाद भड़के अनंत सिंह, अपनी अलग पार्टी बनाने की तैयारी।

पटना: बिहार की राजनीति में विधानपार्षद चुनाव मतदान के ठीक बाद एक बहुत बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने कड़ा कदम उठाते हुए मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और उनकी पूर्व विधायक पत्नी नीलम देवी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त करते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

इसके साथ ही पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधायकी रद्द करने की भी सिफारिश की है, जिससे राज्य की सियासत गर्मा गई है।

“न मरने का गम, न जीने की खुशी…” — जेडीयू के एक्शन पर मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेबाक प्रतिक्रिया और पार्टी का बड़ा फैसला

अनंत सिंह का आक्रामक पलटवार: “पार्टी के लिए सब कुछ कुर्बान किया”

कार्रवाई के बाद विधायक अनंत सिंह ने बेहद कड़े तेवर दिखाए हैं और जेडीयू नेतृत्व पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि उन्होंने पार्टी के खिलाफ कोई गलत काम नहीं किया है।

नीरज कुमार के बीमार होने पर अनंत सिंह का तंज – “उ बीमार उमार कुच्छो नहीं, ई उनकर पुरान आदत

उन्होंने दुख जताते हुए कहा, कि उनके साथ अन्याय हुआ है। “एक आदमी के पीछे पूरी पार्टी खड़ी है, जिसने पार्टी के लिए कुछ भी नहीं किया है। जबकि मैंने शुरू से लेकर अब तक पार्टी (जेडीयू) के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया। अपने परिवार के कुल 9 लोगों की कुर्बानी दी, हम नीतीश कुमार के साथ तब से खड़े जब नीतीश कुमार कुच्छो नहीं थे। एन्ने उन्ने टौउआल चलते थे।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत पर उठाए सवाल और दी चेतावनी

अनंत सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली और स्वास्थ्य पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “जिसने जदयू पार्टी बनाई थी, नीतीश कुमार जी, वो आज पार्टी नहीं चला पा रहे हैं, वो बीमार रहते हैं। उनका कुछ नहीं चलता है।” उन्होंने अपने हालात के लिए नीतीश कुमार के निष्क्रिय होने को जिम्मेदार ठहराया है।

अपनी निष्कासन की कार्रवाई पर चेतावनी देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि जिन्होंने उन्हें पार्टी से बाहर करने का यह फैसला लिया है, वे आगामी विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम जरूर भुगतेंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में जेडीयू 10 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

अपने निष्कासन की कार्रवाई के बाद जब पत्रकारों ने अनंत सिंह से पूछा कि अब आगे आपकी क्या योजना है तो उन्होंने कहा है कि वे अब अपनी पार्टी बनाने जा रहे हैं।

पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक कदम, बिहार में अब 2 महीने के भीतर जमानत अर्जी पर फैसला अनिवार्य, न्याय प्रक्रिया में सुधार की दिशा में बड़ी पहल

सियासी गलियारों में हड़कंप

जेडीयू द्वारा उठाए गए इस कड़े कदम और अनंत सिंह के तीखे हमलों के बाद पटना से लेकर मोकामा तक की सियासत में भूचाल आ गया है। इस घटनाक्रम के आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति पर दूरगामी और बड़े प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे