G-HMMWBCZ928
Friday, October 2, 2026
Homeराजनीतिअनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद: सुलह के लिए ललन सिंह को...

अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद: सुलह के लिए ललन सिंह को कमान, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘गलत हो रहा है’

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच गहराया अंदरूनी विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस मामले को शांत करने और विवाद का समाधान निकालने की जिम्मेदारी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को सौंपी है।

अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद: सुलह के लिए ललन सिंह को कमान, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘गलत हो रहा है’

राजेश सिन्हा 

​पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच गहराया अंदरूनी विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस मामले को शांत करने और विवाद का समाधान निकालने की जिम्मेदारी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को सौंपी है।

​संजय झा बोले— ‘ललन सिंह करेंगे विवाद का समाधान’

​पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह पूरा मामला पार्टी के संज्ञान में है और यह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के कार्यक्षेत्र से जुड़ा है। पार्टी ने उनसे बातचीत की है और पूरे मामले पर चर्चा कर इसका उचित समाधान निकालने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही, मोकामा के पूर्व विधायक से जुड़े मुद्दों को भी ध्यान में रखते हुए ललन सिंह को खुद इस विवाद को सुलझाने का निर्देश दिया गया है। ललन सिंह जल्द ही अनंत सिंह और नीरज कुमार से बातचीत कर मामला सुलझाएंगे।

अनंत सिंह – नीरज कुमार विवाद, JDU में अंदरूनी कलह, NDA की साख पर संकट

उल्लेखनीय है कि कल ही “न्यूज़लहर” से बातचीत के दौरान बिहार के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय ने भी इस विषय को गंभीर माना था और इस मामले में मुंगेर से सांसद ललन सिंह की चुप्पी पर आश्चर्य व्यक्त किया था। उनके अनुसार यह विवाद जनता दल यूनाइटेड के अस्तित्व पर खतरे की तरह है। इस पर समय रहते अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

​नीरज कुमार ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी: श्रवण कुमार

इसी के तहत ​मोतिहारी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार सरकार के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने स्पष्ट किया कि पार्टी ने नीरज कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। पूरी पार्टी और संगठन चुनाव में उनके पक्ष में मजबूती से खड़ा है। अनंत सिंह के हालिया कदमों पर उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच चुकी है। इस पर आपस में चर्चा की जाएगी और सही समय आने पर उचित फैसला लिया जाएगा।

​जो हो रहा है वह बिल्कुल गलत, जल्द होगी कार्रवाई: उमेश कुशवाहा

​वहीं, इस पूरे विवाद पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, वह बिल्कुल गलत है और शीर्ष नेतृत्व इस पर नजर बनाए हुए है। जब उनसे पूछा गया कि क्या अनंत सिंह पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, तो उन्होंने कहा, “जल्द ही पता चलेगा, थोड़ा इंतजार कीजिए।”

यह भी पढ़े

अन्य खबरे