Thursday, September 17, 2026
HomeNiveshWiseबिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के राज्य सम्मेलन के लिए आवश्यक सूचना

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के राज्य सम्मेलन के लिए आवश्यक सूचना

पटना: बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक से संबद्ध) के पटना में आयोजित दो दिवसीय राज्य सम्मेलन आगामी 19 और 20 सितंबर 2026 को  किया जा रहा है।

यूनियन के पदाधिकारी द्वारा इस सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और अंतिम क्षणों में यूनियन के राज्य महासचिव कुमार विन्देश्वर सिंह ने सभी जिला व परियोजना कमेटियों के पदाधिकारियों के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं।

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का पूर्णिया जिला सम्मेलन संपन्न, सरकारी कर्मचारी के दर्जे और सम्मानजनक मानदेय की मांग तेज

राज्य सम्मेलन में ​हर परियोजना से 5 प्रतिनिधियों की भागीदारी अनिवार्य

यूनियन के महासचिव कुमार विन्देश्वर सिंह ने जिला एवं परियोजना कमिटी के अध्यक्ष, महासचिव के साथ यूनियन के अन्य नेताओं से अपील की है कि सम्मेलन के लिए सदस्यता शुल्क जमा करने की प्रक्रिया निरंतर जारी रखी जाए।

लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी कारणवश किसी परियोजना में सदस्यता का काम पूरा नहीं हो सका है, उसके बावजूद उस परियोजना से सम्मेलन में 5 प्रतिनिधियों की भागीदारी हर हाल में सुनिश्चित की जानी है।

यूनियन महासचिव कुमार विन्देश्वर सिंह के अनुसार सदस्यता शुल्क का हिसाब-किताब सम्मेलन के बाद भी पूरा किया जा सकता है। अभी हर परियोजना से राज्य सम्मेलन में प्रतिनिधियों की सहभागिता आवश्यक है।

आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मी का दर्जा और सम्मानजनक मानदेय देने की मांग, अररिया जिला सम्मेलन में संघर्ष तेज करने का संकल्प

राष्ट्रीय नेता विजय जेना करेंगे उद्घाटन

यह राज्य सम्मेलन 19 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे आंगनबाड़ी संगठन के राष्ट्रीय नेता विजय जेना के उद्घाटन के बाद विधिवत शुरू होगा।

समय पर पहुंचने की अपील

यूनियन के महासचिव कुमार विन्देश्वर सिंह ने कार्यक्रम के सफल और सुचारू संचालन के लिए यूनियन के सभी सक्रिय सदस्यों जिला और परियोजना अध्यक्षों तथा महासचिवों को प्रतिनिधियों की उपस्थिति की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसके साथ राज्यभर से सम्मेलन में आने वाले सभी प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे सम्मेलन के दिन सुबह 9 बजे तक सम्मेलन स्थल पर हर हाल में पहुंच जाएं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे