पटना, बिहार। प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर परिसर में मंदिर न्यास समिति की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर, मंदिर न्यास समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

यह कार्यक्रम मंदिर न्यास समिति के सचिव राजाराम सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया था, जिसमें बैकुंठपुर ग्राम पंचायत के मुखिया उचित राम, सरपंच पंकज कुमार, मंदिर कमेटी के सदस्य राजनंदन सिंह, झूलन पासवान, साकेत कुमार, अखिलेश तिवारी, राजीव कुमार, प्रकाश कुमार, ओपी प्रभारी संतोष कुमार के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

यह पूरा कार्यक्रम “सेवा ही संकल्प” के विचार पर आधारित था। इस दौरान, मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
न्यास समिति के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और उनके कुशल नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की।
