पटना, 11 सितंबर 2026
राज्य में आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक बड़ी पहल की है। बैंक की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि का योगदान दिया गया है।
शुक्रवार को पटना के लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधियों ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से औपचारिक मुलाकात की और उन्हें 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
मुख्यमंत्री ने जताया आभार
इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैंक का यह सहयोग राज्य के लिए अत्यंत सराहनीय है। संकट की घड़ी और कठिन परिस्थितियों में यह राशि आपदा प्रभावितों तथा जरूरतमंद लोगों की मदद करने में बेहद उपयोगी साबित होगी।
इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और शासन के कई प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधियों ने कहा कि एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्थान के रूप में वे समाज कल्याण और आपदा प्रबंधन के कार्यों में राज्य सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
