G-HMMWBCZ928
Sunday, October 18, 2026
Homeपटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर आदर्श आचार संहिता का सख्ती...

पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर आदर्श आचार संहिता का सख्ती कराया जा रहा अनुपालन

पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर आदर्श आचार संहिता का सख्ती कराया जा रहा अनुपालन

उड़नदस्ता टीम सक्रिय; अवांछित गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पूरे शहर में सघन वाहन जाँच अभियान जारी

पटना, 18 अक्टूबर 2026

पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में गठित उड़नदस्ता टीम आचार संहिता लागू होने से लेकर मतदान समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर सतत निगरानी रख रही है।

दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, सजगता से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण का निदेश

उड़नदस्ता टीम द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने, प्रलोभन देने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली अन्य अवांछित गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से नकदी एवं अन्य सामग्रियों के वितरण तथा अवैध अग्निशस्त्रों और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूरे शहर में सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, धार्मिक, जातीय अथवा अन्य किसी भी आधार पर वैमनस्य फैलाने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। निर्वाचन की शुचिता बनाए रखने और सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने हेतु संबंधित टीमें पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही हैं।

सड़क समेत आमजन से जुड़ी सेवाओं एवं सुविधाओं पर दें विशेष ध्यान : पटना डी एम

सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना, कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने वाहन जाँच अभियान को और अधिक सघन बनाने तथा शहर के सभी प्रवेश बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे