पटना, 12 सितंबर 2026।
पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे राजस्व संवर्धन अभियान के तहत संपत्ति कर संग्रहण और नई संपत्तियों के कर निर्धारण में तेजी आई है। निगम की ओर से कर संग्रहण, नई संपत्तियों का असेसमेंट, पुरानी संपत्तियों का पुनर्मूल्यांकन और स्थल निरीक्षण एक साथ किया जा रहा है।
अभियान के तहत शनिवार को निगम के सभी छह अंचलों में कार्रवाई करते हुए 478 संपत्तिधारकों से कुल 31 लाख 04 हजार रुपये संपत्ति कर की वसूली की गई।
अंचलवार वसूली का विवरण –
• पाटलिपुत्र अंचल – 136 संपत्तियों से 8.46 लाख रुपये
• नूतन राजधानी अंचल – 79 संपत्तियों से 11 लाख रुपये
• कंकड़बाग अंचल – 91 संपत्तियों से 4.05 लाख रुपये
• बांकीपुर अंचल – 62 संपत्तियों से 4 लाख रुपये
• अजीमाबाद अंचल – 78 संपत्तियों से 2.69 लाख रुपये
• पटना सिटी अंचल – 32 संपत्तियों से 77 हजार रुपये
पटना नगर निगम के कर दायरे में 4,771 नई संपत्तियां शामिल, 67% ने मौके पर ही किया भुगतान
इसी दौरान कुल 116 नई संपत्तियों का कर निर्धारण भी किया गया। इसमें सबसे अधिक नूतन राजधानी अंचल में 32, कंकड़बाग में 26, पाटलिपुत्र में 24, अजीमाबाद में 21, बांकीपुर में 7 और पटना सिटी अंचल में 6 संपत्तियां शामिल हैं।
इसके अलावा 29 पुरानी संपत्तियों के कर का पुनर्मूल्यांकन किया गया, जबकि स्थल निरीक्षण के दौरान 5 ऐसी संपत्तियों में वास्तविक स्थिति और पूर्व निर्धारित कर में अंतर पाए जाने पर पेनाल्टी के साथ दोबारा कर निर्धारण किया गया।
पटना नगर निगम की बड़ी पहल: विश्व बैंक के सहयोग से बनेंगे तीन आधुनिक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स
नगर निगम ने आम लोगों से अपील की है कि यदि मूल कर निर्धारण के बाद उनकी संपत्ति में नया निर्माण, विस्तार या किसी प्रकार का बदलाव हुआ है, तो वे स्वयं ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन कराकर विवरण अपडेट कर लें। स्थल निरीक्षण में वास्तविक स्थिति और दर्ज विवरण में अंतर पाए जाने पर नियमानुसार पेनाल्टी सहित अतिरिक्त कर वसूला जाएगा।
