Sunday, May 24, 2026
HomeTop Storiesबिहार में आज मौसम का मिजाज, कही कड़ाके की धूप तो कही...

बिहार में आज मौसम का मिजाज, कही कड़ाके की धूप तो कही राहत देगी बरसात

बिहार इस समय मौसम के दो बिल्कुल अलग मिजाज से जूझ रहा है। एक तरफ जहां राज्य का दक्षिणी हिस्सा भीषण गर्मी और पछुआ हवा के थपेड़ों से उबल रहा है, वहीं उत्तर बिहार में पुरवा और नमीयुक्त हवाओं ने मौसम को सुहावना बना रखा है।

बिहार इस समय मौसम के दो बिल्कुल अलग मिजाज से जूझ रहा है। एक तरफ जहां राज्य का दक्षिणी हिस्सा भीषण गर्मी और पछुआ हवा के थपेड़ों से उबल रहा है, वहीं उत्तर बिहार में पुरवा और नमीयुक्त हवाओं ने मौसम को सुहावना बना रखा है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में राजधानी समेत दक्षिण बिहार में सूरज के तेवर तल्ख बने रहेंगे, जबकि उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी-पानी की संभावना है।

दक्षिण बिहार में ‘लू’ का टॉर्चर, डेहरी सबसे गर्म
राज्य का दक्षिणी भाग इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्म और शुष्क पछुआ हवाओं के कारण शनिवार को राजधानी पटना सहित 13 शहरों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

डेहरी रहा सबसे गर्म: शनिवार को डेहरी 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया।

पटना में सीजन का रिकॉर्ड: राजधानी पटना में इस सीजन में तीसरी बार पारा 40 के पार गया और यह 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे दिनभर लू जैसी स्थिति बनी रही।

अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने औरंगाबाद, भभुआ और बक्सर जिलों के लिए लू (Heat Wave) की चेतावनी जारी की है।

उत्तर बिहार में बरसे बदरा, मिली राहत
दक्षिण बिहार की तपिश के उलट, उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई है

पूर्णिया के बैसा में सबसे ज्यादा बारिश: पूर्णिया के बैसा में सर्वाधिक 68.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा फारबिसगंज में 63.4 मिमी और नरपतगंज में 50.2 मिमी बारिश हुई।

आंधी-पानी की चेतावनी: मौसम विभाग ने अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल में बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

48 घंटे बाद मिलेगी थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तो दक्षिण बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि, इसके बाद यानी आगामी 48 घंटों के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे