Wednesday, April 22, 2026
Homeमानसून से पहले पटना को बड़ी सौगात: कंकड़बाग को जलजमाव से मिलेगी...

मानसून से पहले पटना को बड़ी सौगात: कंकड़बाग को जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, प्रबंध निदेशक ने किया निरीक्षण

पटना | 22 अप्रैल 2026 आगामी मानसून के दौरान पटनावासियों को जलजमाव की समस्या से बचाने के लिए बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) पूरी तरह एक्शन मोड में है। बुधवार को बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने शहर के महत्वपूर्ण ड्रेनेज प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 15 मई तक सभी तकनीकी कार्यों को हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

​शहर की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नंदलाल छपरा में एक अत्याधुनिक नया ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन (DPS) तैयार किया गया है। वर्तमान में इसे योगीपुर नाले से जोड़ने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रबंध निदेशक ने भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास चल रहे कल्वर्ट निर्माण और लिंकिंग कार्य का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पराशर ने कहा:

यह परियोजना पटना में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल कंकड़बाग के निवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि पहाड़ी डीपीएस पर जो अतिरिक्त दबाव रहता था, वह भी काफी कम हो जाएगा।”


​बुडको की इस योजना से पटना के ड्रेनेज सिस्टम में निम्नलिखित सुधार होंगे:

15 मई की डेडलाइन: मानसून की पहली बारिश से पहले सिस्टम को चालू करने के लिए अधिकारियों को सख्त समय सीमा दी गई है।

डायवर्जन तकनीक: योगीपुर नाले के पानी को अब सीधे नए डीपीएस की ओर मोड़ा जाएगा, जिससे निकासी की क्षमता और गति दोनों बढ़ेगी।

कंकड़बाग को राहत: इस क्षेत्र के जिन मोहल्लों में हर साल पानी भरता था, वहां अब जलजमाव की स्थिति नहीं बनेगी।

पहाड़ी डीपीएस का लोड होगा कम: योगीपुर नाले का पानी डायवर्ट होने से पहाड़ी स्थित मुख्य पंपिंग स्टेशन पर दबाव घटेगा, जिससे वह अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेगा।

प्रबंध निदेशक ने पाया कि कल्वर्ट का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों और पदाधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना काम में तेजी लाने को कहा। निरीक्षण के दौरान बुडको के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे