Wednesday, April 22, 2026
HomeTop StoriesBSEDCL: पटना और इससे सटे दानापुर में दिन रात में हर घंटे...

BSEDCL: पटना और इससे सटे दानापुर में दिन रात में हर घंटे दो घंटे पर विद्युत कटौती। तकनीकी खराबी या विभागीय साजिश

बिहार की राजधानी पटना हो या फिर से पटना से सटे शहर दानापुर। भीषण गर्मी की शुरुआत से यहां के निवासियों का हर रोज दिन भर में हर घंटे 2 घंटे पर विद्युत कटौती की शिकायत मिल रही है। भीषण गर्मी भरी दोपहर हो या फिर आधी रात को गहरे नींद का समय हो।

बिजली चले जाने की कोई समय सारणी नहीं है। और 10 मिनट का समय हो या फिर एक घंटे का फिर बिजली आ जाती है। और ऐसा दिन और रात में दर्जनों बार हो रहा है।

विद्युत विभाग जहां इसे अत्यधिक लोड बढ़ जाने के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न होने की सफाई दे रहा है। वही आम नागरिक को इसमें साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का चालबाजी दिख रही हैं।

अनेक नागरिकको के अनुसार राज्य की सरकार पिछले विधानसभा चुनाव के पहले राज्य भर के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी थी।अब चुनाव के बाद लगभग महीने भर पहले विद्युत विभाग ने समय सारणी बनाकर उपभोक्ताओं को विद्युत बिल देने का निर्णय लिया है।

जिसमें सुबह, दोपहर शाम, रात 11 बजे तक का अलग अलग स्लैब के अनुसार बिजली बिल वसूलने का मनमाना फरमान SBPDCL कंपनी ने जारी कर दिया है। नागरिक क्या करे? चुनाव के पहले वोट पाने के लिए लोक लुभावन घोषणा और सत्ता में आ जाने के बाद वादाखिलाफी की शिकायत किससे करने जाए?

अब SBPDCL की तरफ से बाधित विद्युत आपूर्ति करके चालबाजी शुरू की हैं। अनेक नागरिकों के अनुसार लगभग हर घर में फ्रिज, वाशिंग मशीन, इनवर्टर, एयर कंडीशनर, के अलावा फैन और बल्व भी चलते है।

और अचानक के विद्युत खंडित होने से ये उपकरण बंद हो जाते है। और बिजली आने के बाद जब ये उपकरण दुबारा शुरू होते तो स्वाभाविक रूप से बिजली खपत ज्यादा होती है। और ऐसा दिन में दर्जनों बार होने से उपभोक्ताओं का कितना नुकसान होता है ये समझा जा सकता हैं।

अनेक नागरिकों के अनुसार SBPDCL प्रशासन इन्हीं हथकंडों को अपना कर आम लोगों का बिजली बिल बढ़ा रहा हैं। जबकि विभाग के अंदरूनी सूत्र पटना शहर और इसके आसपास के क्षेत्र के लिए पर्याप्त विद्युत का प्रावधान है। ऐसे में SBPDCL के इस वे – समय खंडित विद्युत आपूर्ति से आम नागरिकों में रोष का माहौल है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे