सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैकठपुर मंदिर पर चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपा विधायक ने दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
खुसरूपुर।भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को खुसरूपुर ग्रामीण मंडल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। बाढ़ से भाजपा विधायक डॉ सियाराम सिंह इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं प्रखंड के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्रीगौरिशंकर बैकुंठनाथ मंदिर पर साफ-सफाई की।
प्राचीन श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम में नए ओ०पी० का भव्य शुभारंभ, डीजीपी विनय कुमार ने किया उद्घाटन
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर के विभिन्न मंदिरों,परिसर एवं मंदिर आने वाली सड़क जैसी जगहों पर झाडू, बेलचा से सफाई की। कार्यकर्ताओं ने कचरा हटाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर भाजपा विधायक डॉ सियाराम सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जगहों की साफ-सफाई सिर्फ प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों, घाटों और सार्वजनिक जगहों को साफ रखने से माहौल अच्छा रहता है और लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी बढ़ती है।
श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जलाए गए आस्था के दीये
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल की जनसेवा से राष्ट्रसेवा पूरी होने के मौके पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कई कार्यक्रम हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद सेवा, सामाजिक सरोकार और लोगों की भागीदारी से समाज में अच्छा संदेश देना है। स्वच्छता अभियान इसी सेवा भावना का एक अहम हिस्सा है।
इस कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष निलेश रंजन, केशव कांत प्रसाद, दीपक कुमार लाल, श्रवण यादव, मनोज यादव, अजय सिंह, सुरेंद्र सूरी, नेपाली सिंह, सुनील कुमार शर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
