G-HMMWBCZ928
Monday, November 16, 2026
Homeछठ पूजा 2026: नगर परिषद दानापुर निज़ामत की अनूठी पहल, आकर्षक कलाकृतियों...

छठ पूजा 2026: नगर परिषद दानापुर निज़ामत की अनूठी पहल, आकर्षक कलाकृतियों से सजेगा फक्कड़ महतो घाट

लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नगर परिषद दानापुर निज़ामत द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में दानापुर स्थित फक्कड़ महतो घाट को अत्यंत आकर्षक और भव्य रूप में सजाया जा रहा है।

छठ पूजा 2026: नगर परिषद दानापुर निज़ामत की अनूठी पहल, आकर्षक कलाकृतियों से सजेगा फक्कड़ महतो घाट

प्रशासक-सह-कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन के निर्देशन में घाट की सुंदरता और भव्यता बढ़ाने की मुस्तैद तैयारियाँ

दानापुर (पटना): लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नगर परिषद दानापुर निज़ामत द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में दानापुर स्थित फक्कड़ महतो घाट को अत्यंत आकर्षक और भव्य रूप में सजाया जा रहा है।

दानापुर में नगर परिषद का बड़ा एक्शन: गोला रोड से ज्ञान निकेतन स्कूल तक चला विशेष अभियान, हटाया गया अवैध अतिक्रमण

नगर परिषद दानापुर निज़ामत के प्रशासक-सह-कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन के इन प्रयासों से यह साफ लग रहा है कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को एक सुखद और भक्तिमय माहौल देने के लिए घाट पर छठ पूजा से जुड़ी विभिन्न रंग-बिरंगी और जीवंत कलाकृतियाँ बनाई जा रही हैं। इन कलाकृतियों के माध्यम से न केवल घाट की सुंदरता और भव्यता कई गुना बढ़ गई है, बल्कि पूरे परिसर में सांस्कृतिक एवं धार्मिक छटा भी बिखरी नज़र आ रही है।

प्रशासन द्वारा घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि अर्घ्य देने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। फक्कड़ महतो घाट की यह नई और आकर्षक रूपरेखा इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे