Monday, September 21, 2026
HomeTop Storiesपार्टनर नही बनाया तो होटल में लगवाया ताला, पटना के एक पंजाबी...

पार्टनर नही बनाया तो होटल में लगवाया ताला, पटना के एक पंजाबी परिवार ने बीजेपी नेता पर दबंगई का लगाया आरोप

पटना के पंजाबी परिवार ने भाजपा के एक रसूख वाले नेता पर सरेआम दबंगई करने का आरोप लगाया है. सरदार सुरजीत सिंह ने बीजेपी नेता अभिजीत कश्यप पर हैंडलूम भवन में 20 साल के लीज पर बनाए गए होटल में जबर्दस्ती पार्टनर बनने का मामला सामने आया है.

सरदार सुरजीत सिंह ने बताया कि किस तरीके से कभी कोर्ट तो कभी पटना म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के द्वारा नोटिस भिजवाकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है.

वहीं उन्होंने कहा कि हम अल्पसंख्यक समाज से आते हैं और भाजपा नेता अभिजीत कश्यप खुद को सरकार में रहने एवं ऊंची पहुंच बात कर लगातार हम पर दबाव बना रहे हैं.

वहीं उन्होंने पटना म्युनिसिपल कॉरपोरेशन पर भी आरोप लगाया कि जब हैंडलूम भवन के फर्स्ट फ्लोर को हमें 20 वर्षों के लिए लीज पर दे दिया गया तो आखिर इसमें पटना म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ताला कैसे लगा सकता है?

वहीं उन्होंने कहा कि ताला लगने के बाद हमारे परिवार के साथ यहां काम कर रहे हैं 50 लोगों का रोजगार छिन गया है, साथ ही प्रतिष्ठान बंद होने पर जो मैं बैंक से लोन लेकर मैंने व्यापार किया है उसका किस्त भरने पर मुझे आर्थिक नुकसान हो रहा है।

इसके विरुद्ध होटल मालिक सरदार सुरजीत सिंह के साथ होटल में कार्यरत 50 कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया है। यह विरोध प्रदर्शन हैंडलूम भवन राजेन्द्रनगर में किया गया। जिसमें नगर निगम की मनमानी पर जमकर विरोध हुआ है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे