पटना: NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी संख्या में जमे छात्र छात्राओं द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन कर परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग पर बिहार सरकार के गृह विभाग ने प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत दी है।
गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरकार ने आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों और दंडात्मक कार्रवाइयों को वापस लेने का आश्वासन दिया है।
गृह विभाग के विशेष सचिव (भा०पु०से०) द्वारा जारी इस आदेश के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
कार्रवाई से राहत: इन उग्र प्रदर्शन में 26 जुलाई 2026 की शाम 6:00 बजे से पहले तक बिहार के किसी भी हिस्से में शामिल छात्र छात्राओं के खिलाफ सरकार कोई भी दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक या प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी।
FIR और नोटिस होंगे वापस: उक्त विरोध के दौरान 26 जुलाई 2026 की शाम 6:00 बजे से पहले दर्ज की गई सभी प्राथमिकियों (FIR), परिवादों और कारण बताओ नोटिसों को कानूनी प्रक्रिया के तहत तत्काल वापस लेने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
गिरफ्तार लोगों की रिहाई: 26 जुलाई 2026 की शाम 6:00 बजे से पहले दर्ज मामलों में गिरफ्तार और निरुद्ध किए गए सभी व्यक्तियों को जल्द ही रिहा किया जाएगा।
भविष्य में भी कार्रवाई नहीं: 26 जुलाई 2026 की शाम 6:00 बजे से पहले दर्ज कांडों में नामित व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में भी कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष कार्रवाई नहीं की जाएगी।
सरकार के इस कदम से NEET/UG परीक्षा धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं को बड़ी राहत मिली है।
