Tuesday, September 15, 2026
HomeTop Storiesपटना नगर निगम का बड़ा एक्शन: कंकड़बाग में तीन अवैध यूनिपोल ध्वस्त,...

पटना नगर निगम का बड़ा एक्शन: कंकड़बाग में तीन अवैध यूनिपोल ध्वस्त, चार और होंगे जमींदोज

पटना, 15 सितंबर। पटना शहर को अवैध होर्डिंग और यूनिपोल से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने सख्ती तेज कर दी है। नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर सोमवार देर रात कंकड़बाग अंचल में बड़ी कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने तीन जगहों से विशालकाय अवैध यूनिपोल हटाए।

रात के अंधेरे में चला यह अभियान पूरी तरह से सुनियोजित था। कंकड़बाग को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पास विकलांग भवन के समीप, मेदांता अस्पताल के पास और साईं नेत्रालय मोड़ पर लगे अवैध यूनिपोल को जेसीबी और हाइड्रा की मदद से गिराया गया।

पटना नगर निगम के कर दायरे में 4,771 नई संपत्तियां शामिल, 67% ने मौके पर ही किया भुगतान

कंकड़बाग में 7 यूनिपोल चिह्नित, 4 पर लटकी तलवार

निगम सूत्रों के अनुसार कंकड़बाग अंचल में कुल सात अवैध यूनिपोल चिह्नित किए गए हैं। सोमवार को तीन को हटाने के बाद अब बाकी चार की बारी है। इनमें पाटलिपुत्र खेल परिसर के पास लगे दो यूनिपोल, राजेंद्र नगर सब्जी मंडी और टेंपू स्टैंड (वी-मार्ट) के पास लगा एक-एक यूनिपोल शामिल है। निगम ने साफ किया है कि इन्हें भी जल्द ही हटाया जाएगा।

इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने के लिए निगम ने पूरी ताकत झोंक दी थी। मौके पर दो हाइड्रा, दो जेसीबी, दो हाइवा और 15 कर्मियों की विशेष टीम तैनात थी। पूरी कार्रवाई अपर नगर आयुक्त कृष्ण स्वरूप की सीधी निगरानी में हुई।

जीविका दीदी से लखपति दीदी तक, नालंदा की सुनीता देवी की कहानी, राष्ट्रीय मंच पर हुई चर्चा, केंद्रीय मंत्री ने की सराहना

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है। शहर के सभी अंचलों में अवैध यूनिपोल को चिह्नित किया जा रहा है और चरणबद्ध तरीके से सभी को हटाया जाएगा। नगर आयुक्त का संदेश साफ है – बिना अनुमति शहर में एक भी यूनिपोल नहीं लगने दिया जाएगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे