जन सुराज का दूसरा स्थापना दिवस: बिहटा में प्रशांत किशोर और मनोज भारती ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
पटना। जन सुराज पार्टी के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के बिहटा स्थित ‘बिहार नवनिर्माण आश्रम’ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने अन्य पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि 2 अक्टूबर का दिन देश के स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का पावन अवसर है। इसी ऐतिहासिक और प्रेरणादायक दिन बिहार की राजनीति में सक्रिय जन सुराज पार्टी अपना स्थापना दिवस भी मनाती है।
अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद: सुलह के लिए ललन सिंह को कमान, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘गलत हो रहा है’
स्थापना दिवस के इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों, सत्य, अहिंसा और सादगी के मूल्यों को याद किया और बिहार के नवनिर्माण के प्रति अपनी संकल्पबद्धता दोहराई।
