Wednesday, September 9, 2026
HomeराजनीतिMLC चुनाव की वोटर लिस्ट पर जन सुराज का सवाल: चुनाव आयोग...

MLC चुनाव की वोटर लिस्ट पर जन सुराज का सवाल: चुनाव आयोग खुद बनाए मतदाता सूची, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन रोल’ लागू करने की मांग

पटना। बिहार में आगामी चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित विधान परिषद (MLC) चुनावों से पहले मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मंगलवार को पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज पार्टी ने वोटर लिस्ट तैयार करने की मौजूदा व्यवस्था पर कड़ा ऐतराज जताया और निर्वाचन आयोग के समक्ष बड़े सुधारों की मांग रखी।

 

इसी दौरान पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व MLC प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति ने अपने समर्थकों के साथ जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल कराया।

शिक्षा भर्ती में मनमानी का आरोप: गर्दनीबाग में TRE-4 अभ्यर्थियों के धरने में पहुंचे जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती

चुनाव आयोग खुद तैयार करे मतदाता सूची: मनोज भारती

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि MLC चुनावों में उम्मीदवारों द्वारा खुद वोटर्स बनाने की व्यवस्था विसंगतियों को जन्म देती है।

लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह MLC चुनावों में भी मतदाता सूची तैयार करने की पूरी जिम्मेदारी चुनाव आयोग को खुद लेनी चाहिए।

विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट बनाते समय ही अधिकारियों द्वारा ‘स्नातक’ और ‘शिक्षक’ के लिए एक अतिरिक्त कॉलम जोड़ दिया जाए। इससे एक प्रामाणिक सूची तैयार होगी और प्रत्याशियों को पारदर्शी माहौल में प्रचार का मौका मिलेगा।

केंद्रीय चुनाव आयोग से अपील: बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) द्वारा इसे केंद्रीय नीति बताए जाने पर, जन सुराज ने केंद्रीय चुनाव आयोग से मांग की है कि देश के सभी राज्यों में आयोग खुद ही समय रहते MLC चुनाव की वोटर लिस्ट तैयार और प्रकाशित करे।

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 137 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं

‘वन नेशन, वन इलेक्शन रोल’ की उठी मांग: कुमार सौरभ

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने मतदाता सूचियों में भिन्नता का मुद्दा उठाते हुए ‘वन नेशन, वन इलेक्शन रोल’ की पैरवी की।

विभिन्न सूचियों पर आपत्ति: पंचायत, नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए अलग-अलग वोटर लिस्ट बनने से मतदाताओं की संख्या में अंतर आ जाता है, जो पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है।

जांच की मांग: कई क्षेत्रों से MLC मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें आई हैं। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इसकी निष्पक्ष जांच करानी चाहिए ताकि मतदाता सूची की पवित्रता बनी रहे।

प्रत्याशियों का ऐलान जल्द: उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जन सुराज आगामी MLC चुनावों के लिए जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगा।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026: पटना ने लगाई लंबी छलांग, देश में 16वां स्थान किया हासिल; वार्ड 9 और 43 को मिले 40 लाख के पुरस्कार

गांधी-अंबेडकर की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ीं डॉ. दिव्या ज्योति

जन सुराज में शामिल होने के बाद डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि वे प्रशांत किशोर के नेतृत्व, सामाजिक समरसता और गांधी-अंबेडकर के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के मार्गदर्शन में शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ, पद्मा ओझा और राकेश पटेल समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे