G-HMMWBCZ928
Friday, November 27, 2026
HomeTop Storiesपटना से बख्तियारपुर के बीच पुरानी NH-30 पर CNG बस सेवा का...

पटना से बख्तियारपुर के बीच पुरानी NH-30 पर CNG बस सेवा का पुनः शुभारंभ, श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत

पटना से बख्तियारपुर के बीच पुरानी NH-30 पर CNG बस सेवा का पुनः शुभारंभ, श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत

पटना / खुसरूपुर (बख्तियारपुर): दैनिक यात्रियों और श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को पुरानी NH-30 मार्ग पर पटना GPO से बख्तियारपुर के बीच CNG बस सेवा का परिचालन पुनः शुरू कर दिया है। प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर परिसर (बैकटपुर) से मंदिर न्यास समिति के सचिव श्री राजाराम सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रियों की सुविधा के अनुसार बदली गई समय-सारणी विभाग द्वारा इस बस सेवा का उद्घाटन पूर्व में भी किया गया था, लेकिन यात्रियों की कम संख्या के कारण इसका परिचालन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। अब स्थानीय यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई और सुविधाजनक समय-सारणी तय कर इसे दोबारा शुरू किया गया है।

शिवभक्तों को मिलेगा सीधा लाभ इस बस सेवा के शुरू होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के साथ-साथ महाशिवरात्रि, श्रावण मास और अन्य अवसरों पर बैकटपुर स्थित श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहद कम खर्च में सुगम यातायात की सुविधा मिल सकेगी।

प्रमुख मार्ग (रूट) यह बस प्रतिदिन पटना GPO से खुलकर राजेंद्र नगर, दीदारगंज, जेठुली, फतुहां, हरदासबीघा, बैकटपुर, खुसरूपुर चौराहा, मोसिमपुर, बाहापुर, रूकनपुरा, बेनीपुर, ग्यासपुर, विधिपुर, करौटा, हटिया, घोसवरी और रवाईच होते हुए बख्तियारपुर तक जाएगी तथा इसी मार्ग से वापस लौटेगी।

दैनिक बस समय-सारणी

फेरा – पटना GPO से बख्तियारपुर (प्रस्थान)बख्तियारपुर से पटना GPO (वापसी)

प्रथम फेरा (सुबह)सुबह 06:30 बजेसुबह 07:55 बजे

द्वितीय फेरा (दोपहर)सुबह 11:00 बजेदोपहर 01:00 बजे

तृतीय फेरा (शाम)शाम 05:30 बजेशाम 07:30 बजे

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित शुभारंभ के अवसर पर ग्राम पंचायत बैकटपुर के मुखिया श्री उचित कुमार राम, मंदिर न्यास समिति के सदस्य श्री राजेश कुमार उर्फ गोपाल जी, श्री विजय तिवारी, श्री झूलन पासवान, श्री प्रणय कुमार, श्री संजीत कुमार सिंह, श्री शैलेश कुमार, श्री अशोक सिंह, श्री राजीव कुमार, श्री गणेश कुमार, श्री बुन्देला पासवान, श्री गुलशन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे