Friday, September 4, 2026
Homeप्रेरणाडी.ए.वी. सगुना मोड़ में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; मनमोहक प्रस्तुतियों...

डी.ए.वी. सगुना मोड़ में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

पटना:

डी.ए.वी. सगुना मोड़ – दानापुर के प्रांगण में योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जयंती समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। पूर्वाह्न 10:00 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और अतिथियों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान एवं दीघा विधानसभा के माननीय विधायक श्री संजीव चौरसिया जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डी.ए.वी. जोन-A के आर.ओ., प्रधान आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि एवं उपसभा (बिहार) श्री एस.के. झा सर, तथा डी.ए.वी. के विभिन्न प्रक्षेत्रों के आर.ओ., ए.आर.ओ. और कई विद्यालयों के प्राचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर कंस वध तक के जीवन प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियाँ प्रस्तुत कीं। इसके साथ ही स्वागत नृत्य, महाभारत के प्रेरक प्रसंगों तथा कृष्ण-सुदामा की निश्चल मित्रता पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल

आज के आधुनिक दौर में, जहाँ बच्चे अपना अधिकांश समय मोबाइल, स्क्रीन और टेलीविजन में व्यस्त रहकर बिताते हैं, वहीं डी.ए.वी. स्कूल की यह समृद्ध परंपरा बच्चों को अपनी जड़ों, संस्कृति और धर्म से जोड़ने का एक सराहनीय माध्यम बन रही है। ऐसे आयोजनों के जरिए विद्यार्थियों को भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के आदर्श जीवन चरित्र को नजदीक से जानने और उनके बताए सन्मार्ग को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा मिलती है।

कृष्ण चरित पर ओजस्वी व्याख्यान

समारोह में डी.ए.वी. जोन-A के आर.ओ. श्री एस.के. झा सर ने श्रीकृष्ण के चरित्र और उनके सार्वभौमिक संदेशों पर प्रकाश डालते हुए एक विचारोत्तेजक व्याख्यान दिया। उन्होंने सभी को योगेश्वर श्रीकृष्ण के जीवन मूल्यों को अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

सफल एवं भव्य आयोजन

श्रीकृष्ण जयंती का यह भव्य उत्सव विद्यालय के प्राचार्य श्री उदय शंकर अवस्थी सर के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को स्मरणीय बनाने में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे