Sunday, September 13, 2026
HomeTop Storiesबिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में...

बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में लेंगे भाग, आज पटना से हुए रवाना

पटना, 12 सितंबर 2026

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (CPA Conference) में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन रवाना हो गए हैं। वे आज पटना से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए और कल 13 सितंबर को नई दिल्ली से केपटाउन के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह प्रतिष्ठित सम्मेलन 13 से 18 सितंबर 2026 तक केपटाउन में आयोजित हो रहा है, जिसमें राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के पीठासीन पदाधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन में संसदीय लोकतंत्र, सुशासन और वर्तमान वैश्विक चुनौतियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।

बिहार विधानसभा का बड़ा कदम: अब मोबाइल ऐप पर मिलेंगी विधायकों और पूर्व विधायकों को सभी सुविधाएं

बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सम्मेलन के दौरान अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ‘संसदीय नेतृत्व की भूमिका’ और विशेष रूप से ‘जलवायु अनुकूलन एवं आपदाओं के प्रति संसदीय स्तर पर लचीलापन बढ़ाने’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगे। इस दौरान वे विभिन्न देशों के स्पीकरों और संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान भी करेंगे।

केपटाउन के बाद तीन देशों की यात्रा

केपटाउन सम्मेलन के समापन के बाद डॉ. प्रेम कुमार तीन देशों की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे –
• 20 से 24 सितंबर तक – सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) • 24 से 27 सितंबर तक – ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) • 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक – मालदीव
इस दौरान संबंधित देशों की संसदों का भ्रमण, वहां के पीठासीन पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात और प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ संवाद के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार जरूरी : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

इस अंतरराष्ट्रीय दौरे का मुख्य उद्देश्य संसदीय लोकतंत्र और विधायी कार्यप्रणाली के क्षेत्र में विभिन्न देशों के अनुभवों को साझा करना, अंतर-संसदीय संबंधों को सुदृढ़ करना तथा वैश्विक चुनौतियों के समाधान में संसदीय संस्थाओं की भूमिका को रेखांकित करना है।

इस दौरे में बिहार विधान सभा के प्रभारी सचिव श्री संजय कुमार सिंह अध्यक्ष के सहयोगार्थ आधिकारिक रूप से उनके साथ रहेंगे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे