Friday, November 14, 2025
Homeपटना में लगातार चौथे दिन चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹39,500 का जुर्माना...

पटना में लगातार चौथे दिन चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹39,500 का जुर्माना वसूला गया

पटना प्रमंडल में आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। इस अभियान के तहत पटना नगर निगम के विभिन्न अंचलों में सड़कों, नालों और सार्वजनिक स्थलों से अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अभियान के दौरान ₹39,500/- का जुर्माना भी वसूला गया।

आयुक्त का सख्त निर्देश:

आयुक्त डॉ. सिंह ने सभी एसडीओ और एसडीपीओ को निर्देशित किया कि अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित पर्यवेक्षण करें तथा व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने फॉलो-अप टीम को सक्रिय रखने का भी आदेश दिया ताकि दुबारा अतिक्रमण न हो सके।

विभिन्न अंचलों में कार्रवाई का विवरण:

नूतन राजधानी अंचल:
जीपीओ गोलंबर से स्टेशन गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, इस्कॉन मंदिर तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। ₹10,000/- जुर्माना वसूला गया।

पाटलिपुत्र अंचल:
ए.जी. कॉलोनी और आईजीएमएस हॉस्पिटल क्षेत्र से स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। 50-60 झोपड़ियाँ और भारी मात्रा में मिट्टी जब्त की गई। ₹13,000/- जुर्माना वसूला गया।

कंकड़बाग अंचल:
मीठापुर बस स्टैंड से न्यू बाइपास तक अतिक्रमण हटाया गया। ₹12,500/- जुर्माना वसूला गया।

दानापुर निजामत:
सगुना मोड़ से आर.के.पुरम तक पोस्टर, बांस और अस्थायी संरचनाएं हटाई गईं। ₹4,000/- जुर्माना वसूला गया।

विशेष अभियान की निगरानी:

आयुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने अभियान की निगरानी के लिए पाँच-सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया है, जिसमें पुलिस, नगर निगम, एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हैं। यह टीम सुनिश्चित करेगी कि हटाए गए अतिक्रमण दोबारा न पनपें।

यातायात और कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान:

यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि संबंधित थानाध्यक्ष अभियान का विवरण स्टेशन डायरी में दर्ज करें।

पुनः अतिक्रमण करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

आयुक्त का संदेश:

“सुव्यवस्थित यातायात प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई गई है।”

इस विशेष अभियान में नगर निगम, यातायात पुलिस, पथ निर्माण, राजस्व, पुलिस, विद्युत, अग्निशाम, दूरसंचार सहित कई विभागों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे