G-HMMWBCZ928
Friday, October 2, 2026
Homeबिहारगांधी जी के सत्य, अहिंसा और प्रेम के आदर्शों को अपनाकर विकसित...

गांधी जी के सत्य, अहिंसा और प्रेम के आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत एवं समृद्ध बिहार के निर्माण में सहभागी बनें :- मुख्यमंत्री

गांधी जी के सत्य, अहिंसा और प्रेम के आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत एवं समृद्ध बिहार के निर्माण में सहभागी बनें :- मुख्यमंत्री

गांधी जयंती एवं बापू टावर स्थापना दिवस के अवसर पर बापू टावर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन के विभिन्न पड़ावों, विचारों और ऐतिहासिक यात्रा को आधुनिक तरीके से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा एवं ‘सत्याग्रह’ मैगज़ीन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भू-तल पर पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित द्वारा निर्मित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के संकल्प को साकार करना बापू के सपनों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

गांधी व शास्त्री जयंती: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

पटना के कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन से 50 करोड़ रूपये की आय का लक्ष्य है। राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी बनाई गई है तथा कृषि फीडरों को शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

बिहार के सभी 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए मात्र 10 रूपये शुल्क निर्धारित है। 700 मॉडल स्कूलों में लगभग 3.5 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं तथा ‘विद्यार्थी साथी ऐप’ के माध्यम से 24×7 ऑनलाइन ट्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

पटना, 02 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं बापू टावर के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर गर्दनीबाग स्थित बापू टावर के प्रथम तल पर भवन निर्माण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

जन सुराज का दूसरा स्थापना दिवस: बिहटा में प्रशांत किशोर और मनोज भारती ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर उन्होंने बापू टावर के भूतल पर प्रसिद्ध सेरामिक आर्टिस्ट पद्मश्री श्री ब्रह्मदेव पंडित द्वारा निर्मित महात्मा गांधी जी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने बापू टावर के दर्शकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली का शुभारंभ किया तथा बापू टावर द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सत्याग्रह’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महात्मा गांधी जी को नमन करते हुए उनके सत्य, अहिंसा, प्रेम और सेवा के आदशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी सत्य, अहिंसा और प्रेम के सबसे बड़े महानायक थे। महात्मा गांधी जी ने अपने विचारों, नैतिक शक्ति और अद्भूत संकल्प के बल पर देश की स्वतंत्रता के आंदोलन को नई दिशा दी। मात्र एक धोती पहनकर उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी और देशवासियों को आजादी के लिए एकजुट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन, विचारों, संघषों और उनकी ऐतिहासिक यात्रा को समझने का बापू टावर एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इस स्मारक में बापू के जीवन के विभिन्न पड़ावों और उनके व्यक्तित्व के विविध पहलुओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। यह आने वाली पीढ़ियों को गांधीजी के विचारों और उनके योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बिल्ड एंड बिलीव की भावना से बिहार में निवेश के लिए आगे आएं इन्वेस्टर, सरकार देगी हरसंभव सहयोग :- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने समृद्ध बिहार के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

महात्मा गांधी जी का भी सपना था कि भारत विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाए, विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे। गांधी जी के आदर्शों को अपनाते हुए विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण में हम सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में विकास, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि पटना के कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन कर उससे लगभग 50 करोड़ रूपये की आय अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी भी बनाई गई है।

पटना: नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जितिया पर्व पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

उन्होंने कहा कि कृषि फीडरों के लिए राज्य सरकार द्वारा 5,500 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। कृषि फीडरों को सोलराइज करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, जिससे किसानों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और ऊर्जा क्षेत्र में सरकार के व्यय को कम किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार आज शिक्षा, संस्कृति और विरासत के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। देश के विभिन्न स्थानों पर विकसित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संग्रहालयों के लिए बिहार के विशेषज्ञों और सलाहकारों की सेवाएं ली जा रही हैं। यह राज्य की बढ़ती विशेषज्ञता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में उसकी भूमिका को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार के सभी 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए मात्र 10 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। राज्य में 700 मॉडल स्कूल संचालित हैं, जिनमें लगभग 3.5 लाख विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को ‘विद्यार्थी साथी ऐप’ के माध्यम से 24×7 ऑनलाइन ट्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतर सहयोग मिल सके।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन सादगी, सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

MLC चुनाव में ‘एकला चलो’ की राह पर कांग्रेस, महागठबंधन में दरार या रणनीतिक दांव?

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के विचार केवल स्मरण करने के लिए नहीं, बल्कि अपने आचरण में उतारने के लिए हैं। इस अवसर पर हम सभी सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सेवा और सामाजिक स‌द्भाव के मूल्यों को अपनाते हुए देश और बिहार को श्रेष्ठ, समृद्ध एवं विकसित बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लें। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी एवं भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर ‘परिवर्तन’ समूह से जुड़े कलाकारों ने गांधी भजनावली एवं लोकगीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से महात्मा गांधी जी के आदशौँ, जीवन मूल्यों तथा सत्य और अहिंसा के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार ने मुख्यमंत्री को हरितगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, गांधीवादी विचारक रामजी सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह अध्यक्ष, कार्यकारिणी समिति, बापू टावर प्रणव कुमार, बापू टावर के निदेशक विनय कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, गांधी जी के अनुयायी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे