G-HMMWBCZ928
Thursday, October 1, 2026
HomeTop Storiesपटना: नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जितिया पर्व पर विशेष...

पटना: नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जितिया पर्व पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने आगामी जितिया पर्व (02 से 04 अक्टूबर) के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

पटना: नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जितिया पर्व पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

पटना, 01 अक्टूबर 2026

नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने आगामी जितिया पर्व (02 से 04 अक्टूबर) के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मिशन मोड में मरम्मति सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि जितिया पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएँ एवं बच्चे, नदी घाटों पर स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील एवं प्रमुख घाटों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए तथा प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थिति की नियमित जाँच की जाए। आवश्यकता के अनुसार घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग कराते हुए बैरिकेडिंग पर स्पष्ट रूप से लाल झंडे लगाए जाएँ।

बच्चों को नशे से बचाने के साथ उनका सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना भी जरूरी: मुख्य न्यायाधीश

श्रद्धालुओं को सुरक्षित क्षेत्र में ही स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए प्रेरित करने तथा गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए घाटों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लगातार सुरक्षा संबंधी निर्देश एवं सावधानियों का प्रसारण कराने का भी निर्देश दिया गया है। विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित घाटों पर एसडीआरएफ टीम एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति तथा आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा संसाधनों के साथ चिकित्सा दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अनुमंडलीय अस्पतालों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान घाटों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित हो।

BUIDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 3 करोड़; नगर विकास मंत्री ने सम्राट चौधरी को सौंपा चेक

उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों में ही स्नान एवं पूजा-अर्चना करें तथा बच्चों को नदी के गहरे पानी में जाने से रोकें।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे