कमला नेहरू स्कूल की छात्राओं ने बेउर STP का किया शैक्षणिक भ्रमण, समझा सीवेज ट्रीटमेंट का गणित
स्वच्छता ही सेवा 2026: गणेश पूजा पंडालों के आसपास चलाया गया विशेष सफाई अभियान
पटना।
‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत पटना नगर निगम शहर में स्वच्छता, जागरूकता और जनभागीदारी को लेकर लगातार नए प्रयोग कर रहा है। इसी कड़ी में निगम ने ‘स्वच्छता से समृद्धि’ की सोच को धरातल पर उतारने के लिए मोबाइल RRR (रिड्यूज, रियूज, रिसाइकिल) वैन की शुरुआत की है।
यह स्पेशल वैन शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर लोगों के घरों में पड़े पुराने कपड़े, किताबें, बर्तन, जूते और खिलौने जैसे अनुपयोगी सामान को इकट्ठा कर रही है। इसके बाद नगर निगम की टीम इस सामान को छांटकर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएगी। शुक्रवार को अजीमाबाद अंचल के वार्ड संख्या 57 में RRR कलेक्शन ड्राइव चलाई गई, जहां स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर अपना पुराना सामान दान किया।
पटना नगर निगम का बड़ा एक्शन: कंकड़बाग में तीन अवैध यूनिपोल ध्वस्त, चार और होंगे जमींदोज
छात्राओं ने जाना कैसे साफ होता है गंदा पानी
अभियान के तहत ‘स्वच्छता ज्ञान यात्रा’ की भी शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं को बेउर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। निगम अधिकारियों ने छात्राओं को अपशिष्ट जल (सीवेज) के शोधन की पूरी प्रक्रिया समझाई। इस दौरान छात्राओं ने जल संरक्षण और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।
राजस्व संवर्धन अभियान में पटना नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 116 नई संपत्तियों का कर निर्धारण
पूजा पंडालों के पास विशेष सफाई
गणेश उत्सव को देखते हुए नूतन राजधानी अंचल के वार्ड संख्या 12 स्थित पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। निगम कर्मियों ने मौके से कचरे का तुरंत निस्तारण कराया और श्रद्धालुओं से पूजा स्थलों को साफ रखने की अपील की।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार, पूरे महीने चलने वाले इस अभियान में युवाओं और नागरिकों की सीधी भागीदारी तय करने के लिए संवाद कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, सफाई मित्र सम्मान शिविर और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे कई आयोजन किए जाएंगे।
