Friday, September 11, 2026
HomeTop Storiesबिहार विधानसभा का बड़ा कदम: अब मोबाइल ऐप पर मिलेंगी विधायकों और...

बिहार विधानसभा का बड़ा कदम: अब मोबाइल ऐप पर मिलेंगी विधायकों और पूर्व विधायकों को सभी सुविधाएं

​पटना: बिहार विधानसभा Secretariat ने सदस्यों और पूर्व सदस्यों को बड़ी राहत देते हुए डिजिटल तकनीक को अपनाने की ओर कदम बढ़ाया है। बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के निर्देश पर अब विधायकों और पूर्व विधायकों की सुविधाओं के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप आधारित ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ विकसित किया जा रहा है।

​विधानसभा अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव श्री संजय कुमार सिंह को निर्देश दिए हैं कि एक ऐसा एकीकृत ऐप तैयार किया जाए, जिससे सभी जरूरी सेवाएं और जानकारियां एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा सकें।

सहकारिता, तकनीक और वित्तीय सेवाओं के समन्वय से सशक्त होगा किसान : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

ऐप के माध्यम से मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं

भत्ता व रीइम्बर्समेंट: यात्रा भत्ता (TA), दैनिक भत्ता (DA) और चिकित्सा प्रतिपूर्ति (Medical Reimbursement) के दावे अब ऐप के जरिए आसान होंगे।

​अतिथि गृह बुकिंग: अतिथि निवास (Guest House) की सुविधा भी इसी मोबाइल प्लेटफॉर्म से उपलब्ध कराई जाएगी।

​रियल-टाइम अपडेट: सदस्य अपने आवेदनों और सुविधाओं की अद्यतन स्थिति (Live Status) ऐप पर देख सकेंगे।
​डायरेक्ट मैसेजिंग सुविधा: विधानसभा सचिवालय द्वारा सदस्यों को WhatsApp और SMS के माध्यम से भी सभी जरूरी सूचनाएं व अपडेट्स भेजे जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा – शहीदों के आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि

सेवाओं में पारदर्शिता और तेजी लाने का प्रयास

​विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य सचिवालय की सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और सदस्य-केंद्रित बनाना है। माननीय अध्यक्ष के निर्देश मिलते ही प्रभारी सचिव श्री संजय कुमार सिंह ने ऐप निर्माण और आगे की आवश्यक प्रक्रिया पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।

​डिजिटल तकनीक के इस प्रयोग से न सिर्फ कागजी कार्रवाई कम होगी, बल्कि पूर्व व वर्तमान जन प्रतिनिधियों को अपनी सुविधाओं के लिए चक्कर काटने से भी मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे