Thursday, August 20, 2026
HomeTop Storiesपटना जिला आंगनबाड़ी यूनियन (AITUC) का जिला सम्मेलन 23 अगस्त को फतुहा...

पटना जिला आंगनबाड़ी यूनियन (AITUC) का जिला सम्मेलन 23 अगस्त को फतुहा में, तैयारियां तेज

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक) से संबद्ध 'पटना जिला आंगनबाड़ी यूनियन' का जिला सम्मेलन आगामी 23 अगस्त 2026 को फतुहा में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में यूनियन के राज्य महासचिव कुमार विन्देश्वर सिंह ने एक आधिकारिक आह्वान पत्र जारी कर सभी कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों से सम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

न्यूजलहर

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक) से संबद्ध ‘पटना जिला आंगनबाड़ी यूनियन’ का जिला सम्मेलन आगामी 23 अगस्त 2026 को फतुहा में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में यूनियन के राज्य महासचिव कुमार विन्देश्वर सिंह ने एक आधिकारिक आह्वान पत्र जारी कर सभी कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों से सम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

राधा कृष्ण मैरेज हॉल में जुटेगी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं

जारी पत्र के अनुसार, यह जिला सम्मेलन 23 अगस्त को दिन में 11:00 बजे से फतुहा के यदुवंशनगर मेन रोड स्थित राधा कृष्ण मैरेज हॉल (डॉ. उमेश प्रसाद के आवास परिसर) में आयोजित होगा। सम्मेलन में पटना जिले की विभिन्न परियोजनाओं से जुड़ी आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं एवं यूनियन के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

हर परियोजना से शामिल होंगे कम से कम 10 प्रतिनिधि

महासचिव कुमार विन्देश्वर सिंह ने पटना जिला यूनियन के सभी नेतृत्वकर्ताओं और परियोजना कमेटियों के अध्यक्ष व सचिवों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आग्रह किया है कि प्रत्येक परियोजना से कम से कम 10-10 प्रतिनिधियों की भागीदारी हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि संगठन की मजबूती और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर विस्तार से चर्चा की जा सके।

सम्मेलन को लेकर जिले की सभी परियोजनाओं में तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में कार्यकर्ताओं के मानदेय, सेवा शर्तों और संगठन के आगामी आंदोलनात्मक रणनीतियों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे