क्रिकेट, हॉकी और कुश्ती में स्वर्णिम सफलता पर डॉ. प्रेम कुमार ने दी बधाई
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेल 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम द्वारा पाकिस्तान को 19 रनों से पराजित कर स्वर्ण पदक जीतने, भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीतने तथा कुश्ती में अमन सहरावत द्वारा 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
माननीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने कहा कि अमन सहरावत ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। इन उपलब्धियों से भारतीय खेल प्रतिभा और खिलाड़ियों के समर्पण का परिचय मिलता है।
पितृपक्ष मेला-2026 श्रद्धा, सेवा, स्वच्छता और सुव्यवस्था का बनेगा आदर्श : डॉ. प्रेम कुमार
माननीय अध्यक्ष ने एशियन गेम्स में भारतीय दल के अब तक 21 स्वर्ण पदक जीतने पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
