Thursday, June 11, 2026
Homeसेहतहेल्थ इंस्टिच्युट के दीक्षांत समारोह में 72 छात्र-छात्राओं को मिली उपाधि

हेल्थ इंस्टिच्युट के दीक्षांत समारोह में 72 छात्र-छात्राओं को मिली उपाधि

न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद ने कहा- चिकित्सा के क्षेत्र में मेडिकल और रेडियो-इमेजिंग टेक्नोलॉजिस्ट्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

पटना, 10 जून: बिहार में पुनर्वास और पारामेडिकल विज्ञान में प्रशिक्षण देने वाले निजी क्षेत्र के सबसे पुराने संस्थान ‘इंडियन इंस्टिच्युट ऑफ हेल्थ एडुकेशन ऐंड रिसर्च’ में बुधवार को दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक-प्रमुख डॉ. अनिल सुलभ की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध 72 छात्र-छात्राओं को ‘बैचलर ऑफ मेडिकल लैब टेक्नोलौजी’ तथा ‘रेडियो इमेजिंग टेक्नोलौजी’ में स्नातक की उपाधि प्रदान की गई।

​’गलत रिपोर्ट से भटक सकती है चिकित्सा की दिशा’

​समारोह के मुख्य अतिथि और पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद ने विद्यार्थियों को उपाधि सौंपने के बाद अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति पूरी तरह से मेडिकल और रेडियो-इमेजिंग जाँच पर टिकी हुई है। ऐसे में प्रशिक्षित टेक्नोलॉजिस्ट्स की भूमिका बहुत बड़ी हो जाती है। उन्होंने छात्रों को सचेत करते हुए कहा कि जाँच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, क्योंकि एक गलत रिपोर्ट पूरी चिकित्सा की दिशा को भटका सकती है।

​निष्ठापूर्वक सेवा करने की सलाह

​अपने अध्यक्षीय भाषण में संस्थान के निदेशक-प्रमुख डॉ. अनिल सुलभ ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी डिग्रीधारी टेक्नोलॉजिस्ट पूरी निष्ठा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

​ये सभी रहे उपस्थित

​इससे पहले, समारोह की शुरुआत में संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. आकाश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच का कुशल संचालन रेडियो-इमेजिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने किया।

​इस अवसर पर मेडिकल लैब के विभागाध्यक्ष प्रो. संजीत कुमार, डॉ. नेहा कुमारी (स्पीच थेरापी), प्रो. नीतीश भारद्वाज (ऑफ्थालमोलौजी), डॉ. अभिलाषा कुमारी (फ़िज़ियोथेरापी), डॉ. नवनीत कुमार, प्रो. चंद्रा आभा, प्रो. चंदा कुमारी, डॉ. आदित्य ओझा और प्रशासी अधिकारी सूबेदार संजय कुमार सहित संस्थान के तमाम शिक्षक और भारी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे