टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई में अभिनेता पर हमले में बिहार के बेगूसराय का रैपिडो राइडर भी शामिल, कोटा से गिरफ्तार
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर शनिवार शाम को हुई फायरिंग की घटना ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है।
इस सनसनीखेज मामले में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से धर दबोचा है।
खास बात यह है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में बिहार के बेगूसराय जिले का एक युवक भी शूटर के रूप में शामिल पाया गया है।
बेगूसराय का रहने वाला है आरोपी ऋतिक कुमार
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक की पहचान बिहार के बेगूसराय से जुड़ी है:
नाम: ऋतिक कुमार उर्फ रोशन
उम्र: 22 वर्ष
पिता का नाम: रामू महतो
मूल निवासी: पिपराई, जिला बेगूसराय, बिहार
वर्तमान निवास: गिल बर्ली, उर्दू स्कूल के पास, अंधेरी पश्चिम, मुंबई
पेशा: यह मुंबई में रहकर रैपिडो राइडर के रूप में काम करता था, लेकिन इस बड़ी वारदात में शूटर के रूप में इसकी संलिप्तता सामने आई है।
