G-HMMWBCZ928
Wednesday, September 30, 2026
HomeTop Storiesपुरुष पुलिस चालक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे गुरु रहमान सर, 2...

पुरुष पुलिस चालक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे गुरु रहमान सर, 2 अक्टूबर को गांधी मैदान से होगा बड़ा आंदोलन

पुरुष पुलिस चालक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे गुरु रहमान सर, 2 अक्टूबर को गांधी मैदान से होगा बड़ा आंदोलन

पटना – बिहार पुलिस चालक भर्ती में महिलाओं के रिक्त पड़े पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब तेज हो गया है। पिछले 19 दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए पटना के मशहूर शिक्षक गुरु रहमान सर धरना स्थल पर पहुंचे।

गुरु रहमान सर ने अभ्यर्थियों की मांग को पूरी तरह जायज बताया। उन्होंने कहा कि पहले भी बिहार पुलिस की बहालियों में महिलाओं के रिक्त पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों को मौका दिया जाता रहा है, फिर इस बार क्यों नहीं? सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में पटना के सभी कोचिंग शिक्षक इन अभ्यर्थियों के साथ हैं और हर समय उनका साथ देंगे।

व्यवस्था परिवर्तन के वादे पर टिकट का पेंच, जन सुराज में पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी

क्या है पूरा मामला?

आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि बिहार पुलिस चालक के 4361 पदों के लिए सभी परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। अब सिर्फ ड्राइवर एफिशिएंसी टेस्ट (DET) और अंतिम चयन की प्रक्रिया बाकी है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि इस भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षित लगभग 1600 से ज्यादा पदों में से महज 200 से 250 महिलाएं ही सभी चरणों को पास कर पाई हैं। इस कारण लगभग 1300 से 1400 सीटें खाली रह गई हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि इन खाली पड़ी सीटों पर योग्य पुरुष चालक अभ्यर्थियों की बहाली की जाए ताकि पद बर्बाद न हों और मेहनत करने वाले युवाओं को न्याय मिले।

अगर यही घटना सत्ता में बैठे लोगों की बेटी के साथ हो तो भी ‘छिटपुट’ कहेंगे?”: मंत्री अशोक चौधरी के बयान पर भड़के प्रशांत किशोर

अभ्यर्थियों ने बताया कि 12 सितंबर से वे गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण धरने पर हैं, लेकिन अब तक सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है।

इसी को लेकर अब अभ्यर्थियों ने बड़ा फैसला लिया है। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान से एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि इस बार सरकार को उनकी मांगों पर जवाब देना ही होगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे