G-HMMWBCZ928
Wednesday, September 30, 2026
HomeTop Storiesबाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मिशन मोड में मरम्मति...

बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मिशन मोड में मरम्मति सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मिशन मोड में मरम्मति सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

अगले एक सप्ताह तक सड़क मरम्मति एवं अनुरक्षण कार्य पर रहेगा विशेष फोकस

पटना, 30 सितंबर 2026

बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा के कारण पटना जिले में क्षतिग्रस्त हुई सभी सड़कों की मिशन मोड में मरम्मति सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने दिया है। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, सभी नगर निकायों सहित सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण से जुड़े सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क मरम्मति कार्य की समीक्षा की.

जिलाधिकारी ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक जिले में सड़क मरम्मति एवं अनुरक्षण कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जिन-जिन सड़कों को बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा के कारण क्षति पहुँची है, उनकी सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मति कार्य शुरू किया जाए।

बच्चों को नशे से बचाने के साथ उनका सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना भी जरूरी: मुख्य न्यायाधीश

*सड़क क्षति की तत्काल सूचना एवं त्वरित कार्रवाई का बने प्रभावी मैकेनिज्म*

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसा प्रभावी मैकेनिज्म विकसित करने का निर्देश दिया, जिससे किसी भी कारण से सड़क क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उसकी तत्काल जानकारी प्राप्त हो तथा बिना विलंब मरम्मति की कार्रवाई शुरू की जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क क्षति की सूचना, निरीक्षण, मरम्मति एवं अनुश्रवण की पूरी प्रक्रिया को सक्रिय एवं जवाबदेह बनाया जाए।

*अनुरक्षण अवधि वाली सड़कों की भी नियमानुकूल मरम्मति सुनिश्चित करें*

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि जो सड़कें वर्तमान में अनुरक्षण अवधि में हैं, उनका नियमानुकूल अनुरक्षण एवं मरम्मत संबंधित संवेदकों के माध्यम से सुनिश्चित कराया जाए। सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण से जुड़े विभाग अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में किसी भी प्रकार की देरी न होने दें।

सड़कों की मरम्मति के लिए पर्याप्त संख्या में रोड एम्बुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश भी संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को दिया गया।

बुडको में नमामि गंगे एवं अमृत योजनाओं की प्रबंध निदेशक द्वारा की गई समीक्षा

मेट्रो रेल एवं गैस पाइपलाइन बिछाने के क्रम में क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मति

जिलाधिकारी ने सबंधित कार्यपालक अभियंताओं को मेट्रो रेल एवं गैस पाइपलाइन से जुड़े अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ मेट्रो रेल अथवा गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य के लिए सड़क की खुदाई की जाती है, वहाँ संबंधित एजेंसी द्वारा कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क की तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण मरम्मति सुनिश्चित कराई जाए। पटना मेट्रो को निर्देश दिया गया कि उन्हें जिन सड़कों का रखरखाव करना है उन्हें लगातार चेक करते रहें और जहाँ सड़क को क्षतिग्रस्त पायें वहां उसे ससमय ठीक कर दें. जिलाधिकारी ने पटना मेट्रो को खास तौर से राजेंद्र नगर टर्मिनस के पास सड़क को शीघ्र ठीक करने का निर्देश दिया.

शहर में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से स्थलों की सूची तैयार करने को कहा। उन्होंने ऐसे स्थानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया, जहाँ पैदल यात्रियों की सुविधा एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से फुट ओवर ब्रिज आवश्यक हैं।

साथ ही, सड़कों पर बने पुलों एवं फुट ओवर ब्रिज से जुड़े खराब एस्केलेटरों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

*अनधिकृत क्रॉसिंग एवं अतिक्रमण पर भी होगी कार्रवाई*

बैठक में एसपी ट्रैफिक सागर कुमार ने निर्देश दिया कि अनधिकृत क्रॉसिंग को चिन्हित कर उसे बंद करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अनधिकृत क्रॉसिंग दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं, इसलिए सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।

उन्होंने सड़कों के किनारे बनाए गए पैदल पथ को अतिक्रमणमुक्त कराने का भी निर्देश दिया, ताकि पैदल चलने वाले लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन खराब होने, पेड़ गिरने अथवा किसी अन्य कारण से यातायात बाधित होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। ऐसी परिस्थितियों में बाधा को शीघ्र हटाते हुए सुरक्षित एवं त्वरित यातायात बहाल किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पितृपक्ष मेला पुनपुन में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

*अनुमंडल स्तर पर भी लगातार अनुश्रवण का निर्देश*

जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति कार्य का नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मति से संबंधित कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा की जाए और आवश्यकता के अनुसार संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क मरम्मति एवं अनुरक्षण कार्य में त्वरित कार्रवाई, गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त शुभम कुमार,सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे