Tuesday, April 14, 2026
Homeराजनीतिप्रशांत किशोर का बड़ा हमला: 'नई भाजपा' अब गुजरात से चलाएगी बिहार,...

प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: ‘नई भाजपा’ अब गुजरात से चलाएगी बिहार, रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास

बिहार के नए मुख्यमंत्री की घोषणा पर प्रशांत किशोर का तंज; सम्राट चौधरी का नाम लिए बिना साधा निशाना
PK बोले: बिहार ज्ञान की भूमि है, लेकिन भाजपा ने इसे ‘मजदूरों की फैक्ट्री’ बनाने वाला नेतृत्व दिया है


अररिया, 14 अप्रैल 2026। बिहार में मचे सियासी घमासान और नए मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। अररिया में मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा का यह कदम बिहार की अस्मिता के साथ खिलवाड़ है और अब बिहार का शासन ‘रिमोट कंट्रोल’ के जरिए गुजरात से संचालित होगा।

प्रशांत किशोर ने भाजपा के ‘चाल, चरित्र और चेहरे’ के दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार को भाजपा की यह पहली सौगात है। उन्होंने नवनियुक्त मुख्यमंत्री (सम्राट चौधरी) का नाम लिए बिना कहा:

​”ज्ञान की भूमि बिहार को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसका चाल, चरित्र और चेहरा तीनों आने वाले समय में चर्चा का विषय होना चाहिए। यह भाजपा की वह नीति है जिसने दिखाया है कि अब बिहार को बिहार के लोग नहीं, बल्कि गुजरात के आका चलाएंगे


​प्रशांत किशोर ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि नए मुख्यमंत्री की ‘चाबी’ पूरी तरह से शाह के पास है। उन्होंने एक गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस नई व्यवस्था की प्राथमिकता बिहार का विकास नहीं, बल्कि गुजरात की फैक्ट्रियों के लिए सस्ते मजदूर जुटाना है।

PK ने आरोप लगाया:

​”आज भी लाखों बिहार के लड़के ट्रेनों और बसों में जानवरों की तरह भरकर 10-12 हजार की नौकरी के लिए गुजरात जाते हैं। भाजपा की रणनीति यही है कि आने वाले समय में भी गुजरात के लोग फैक्ट्रियों के मालिक बने रहें और बिहार के युवा वहां केवल मजदूर बनकर अपना जीवन काटें।”


​प्रशांत किशोर ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को सोचना होगा कि क्या वे अपना भविष्य गुजरात से तय होने देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव बिहार के युवाओं के भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा है और आने वाले दिनों में जनता इसका जवाब देगी।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे