Monday, July 20, 2026
Homeबिहारखान सर की सुर्खियों में बने रहने की खुजली: रोशन आनंद ने...

खान सर की सुर्खियों में बने रहने की खुजली: रोशन आनंद ने खोल दिया ‘काला इतिहास’

पटना का खान सर उर्फ फैजल खान और रोशन आनंद यादव विवाद जहां एक तरफ पूरी तरह शांत हो गया था वही सुर्खियों में बने रहने की खान सर की खुजली ने एक बार इस पर फिर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

खान सर ने रोशन आनंद और उनके दिवंगत भाई पर अनेक किडनैपिंग के केस दर्ज होने की बात कही है। वही अपने दिवंगत भाई पर लगे इस गंभीर आरोप से तिलमिलाए रोशन आनंद ने खान सर उर्फ फैजल खान पर नाम उजागर करते हुए अपने यहां शिक्षा ग्रहण करने वाली अनेक छात्राओं की जिंदगी बर्बाद करने का सनसनीखेज और गंभीर आरोप लगाए हैं।

ऐसे में यह साफ प्रतीत हो रहा है कि फैजल खान की अपने आप को सुर्खियों में बने रखने की आदत के कारण उन्होंने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है और इन परिस्थितियों में से वे कैसे बचे इसका कोई उपाय उन्हें नहीं दिख रहा होगा।

निरंतर प्रचार प्रसार में बने रहने की खान सर उर्फ फैजल खान की आदत का ही नतीजा था की वे चार-पांच दिन पहले एक पॉडकास्ट में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने रोशन आनंद और उनके दिवंगत भाई पर अनेक आरोप और कटाक्ष भी किया।

पॉडकास्ट में उन्होंने इस घटना के बाद लोगों द्वारा उन्हें खान सर की जगह फैजल खान बुलाए जाने पर उन्होंने कहा कि उनके छात्र-छात्राओं के साथ आम लोग भी उन्हें खान ही बुलाते हैं।

जबकि उनके ससुराल वाले उन्हें फैजल खान बुलाते हैं। क्योंकि मैं उनका जीजा लगता हूं। पॉडकास्ट में उनका इस उदाहरण का साफ इशारा था की जो भी उन्हें फैजल खान बुलाने लगे है वे उसके जीजा हुए।

ऐसे में आम लोग इसे खान सर की दिमागी दिवालियापन करार दे रहे हैं अनेक लोग का मानना हैं कि क्या फैजल खान के मां, पिताजी, भाई, बहन, चाचा, चाची, दादा, दादी सब उन्हें खान ही बुलाते हैं? कोई उन्हें फैजल नहीं बुलाता है? और इसका मतलब क्या की जो उन्हें फैजल बुलाता है वे उसके जीजा??

इसी पॉडकास्ट में है उन्होंने रोशन आनंद के मृतक भाई प्रिंस आनंद पर भी किडनैपिंग और आर्म्स एक्ट के अनेक मामले दर्ज होने की बात कही। आगे उन्होंने यह भी कहा कि मैं थोडे कहता था कि प्रिंस तुम पिस्तौल लेकर घूमो।

इस आरोप से आहत और तिलमिलाए मृतक प्रिंस के भाई रोशन आनंद ने फैजल खान पर अपने भाई के मरने के बाद भी उसे बदनाम करने के प्रयास का आरोप लगाया। रोशन आनंद के अनुसार यह निजी हमले है और मैं भी स्वतंत्र हूं फैजल खान का काला इतिहास उजागर करने के लिए।

इन्हीं आरोपों पर मीडिया से बात करते हुए रोशन आनंद ने भी फैजल खान पर अनेक युवतियों जो उसके पास शिक्षा ग्रहण करती थी उसकी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने फैजल खान द्वारा हर शनिवार और रविवार को हाजीपुर के अनामिका होटल जाने का कारण सार्वजनिक रूप से पूछा है।

रोशन आनंद ने फैजल खान पर विभिन्न युवतियों का नाम सार्वजनिक रूप से उजागर करते हुए उन लड़कियों का जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया है। जिन लड़कियों का नाम रोशन आनंद ने लिया है उसमें वंदना, उसनारा, आरती, और अमृता का नाम शामिल है।

इन सब आरोप प्रत्यारोप से यह साफ जाहिर हो गया है कि जो मामला एक तरह से शांत हो गया था। उसे फैजल खान की सुर्खियों में बने रहने की खुजली ने एक बार फिर सुर्खियां में ला दिया है और इस बार फैसल खान के जीवन के अनेक अनदेखा काला इतिहास सबके सामने आने की पूरी संभावना है

यह भी पढ़े

अन्य खबरे