Saturday, July 18, 2026
Homeबिहारबांकीपूर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए...

बांकीपूर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था

पटना: बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जहाँ एक तरफ फुलवारीशरीफ स्थित वेयरहाउस में ईवीएम (EVM) की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) जारी है, वहीं दूसरी तरफ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप (SVEEP) कोषांग ने एक महा-अभियान की रूपरेखा तैयार की है।

जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने बाँकीपुर विधानसभा के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस उपचुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें।

राजनीतिक दलों की मौजूदगी में EVM की जांच

फुलवारीशरीफ स्थित ईवीएम वेयरहाउस में चल रही फर्स्ट लेवल चेकिंग पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था के तहत की जा रही है। उम्मीदवारों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सीधी मौजूदगी में ईसीआईएल (ECIL) के इंजीनियर्स मशीनों की बारीकी से जांच कर रहे हैं, ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी से बचा जा सके।

घर-घर दस्तक दे रहीं जीविका दीदियां और BLO

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन जमीन पर उतर गया है। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), जीविका दीदियां और आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाएं घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदाता पर्ची (Voter Slip) बांट रही हैं। साथ ही, लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की जा रही है।

19 से 26 जुलाई तक चलेगा जागरूकता का ‘महा-शेड्यूल’

जिला स्वीप कोषांग ने 19 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक रोजाना विशेष जागरूकता कार्यक्रमों की योजना बनाई है:

दिनांक आयोजित होने वाला विशेष कार्यक्रम
19 जुलाई सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर किशोरी समूह एवं युवा मतदाताओं के साथ संवाद।
20 जुलाई’ अपने बूथ को जानें’ कार्यक्रम का आयोजन।
21 जुलाई परिवार संपर्क दिवस के तहत हर घर तक मतदान का संदेश पहुंचाना।
22 जुलाईI CDS कर्मियों द्वारा जागरूकता के लिए स्कूटी रैली।
23 जुलाई जीविका, आशा, आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओं के साथ विशेष परिचर्चा।
24 जुलाई प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर हस्ताक्षर अभियान।
25 जुलाई ‘बूथ चलें अभियान’ के तहत दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देना।
26 जुलाई समाहरणालय परिसर में चौपाल कार्यक्रम: संध्याकालीन रंगोली और मतदान के लिए सामूहिक शपथ।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे