BUIDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 3 करोड़; नगर विकास मंत्री ने सम्राट चौधरी को सौंपा चेक
पटना: बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (BUIDCO) ने जन-कल्याणकारी कार्यों और राहत अभियानों को मजबूती देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹3 करोड़ की सहयोग राशि का योगदान दिया है।
पटना में गंगा-पुनपुन उफान पर, BUDCO हाई अलर्ट पर – सभी बड़े DPS पर 24×7 निगरानी
इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितीश मिश्रा ने राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें ₹3 करोड़ का चेक औपचारिक रूप से सौंपा। BUIDCO की ओर से दिया गया यह अंशदान राज्य में आपदा प्रबंधन और सामाजिक कल्याण योजनाओं को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।
बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मिशन मोड में मरम्मति सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी
चेक सौंपने के इस विशेष कार्यक्रम के दौरान राज्य के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव-सह-BUIDCO के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
