G-HMMWBCZ928
Wednesday, September 30, 2026
HomeTop Storiesउपलब्धि: बुधवार को पटना नगर निगम ने किया रिकॉर्ड 3.61 करोड़ से...

उपलब्धि: बुधवार को पटना नगर निगम ने किया रिकॉर्ड 3.61 करोड़ से अधिक संपत्ति कर संग्रहण

उपलब्धि: बुधवार को पटना नगर निगम ने किया रिकॉर्ड 3.61 करोड़ से अधिक संपत्ति कर संग्रहण

नूतन राजधानी अंचल से सर्वाधिक 2.08 करोड़ रुपये का संग्रहण

300 से अधिक नई संपत्तियां कर के दायरे में आईं, 81 संपत्तियों का हुआ पुनर्निर्धारण

30 सितंबर 2026। पटना।

पटना नगर निगम ने संपत्ति कर संग्रहण अभियान के अंतिम दिन बुधवार को एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष संपत्ति कर संग्रहण अभियान के तहत बुधवार को शाम 7 बजे तक 1,900 से अधिक संपत्तिधारकों से 3.61 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर प्राप्त हुआ। यह चालू वित्तीय वर्ष में एक दिन में प्राप्त होने वाला अब तक का सर्वाधिक संपत्ति कर संग्रहण है।

इस उपलब्धि के साथ ही निगम ने 30 जून को एक दिन में प्राप्त 3.36 करोड़ रुपये के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। संपत्ति कर भुगतान की अंतिम तिथि होने के कारण बुधवार को निगम के सभी अंचलों के टैक्स काउंटरों पर सुबह से ही संपत्तिधारकों की भीड़ देखी गई। आमजन की सुविधा और अधिक से अधिक लोगों को बिना किसी परेशानी के भुगतान का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम के सभी टैक्स काउंटर देर रात तक खुले रहेंगे।

स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत सफाईमित्र सुरक्षा, सम्मान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

नूतन राजधानी अंचल से सर्वाधिक संग्रहण

बुधवार को संपत्ति कर संग्रहण में नूतन राजधानी अंचल ने सर्वाधिक योगदान दिया। यहां 397 संपत्तियों से लगभग 2.08 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अन्य अंचलों में भी संपत्तिधारकों ने उत्साहपूर्वक कर भुगतान किय

अंचलवार संपत्ति कर संग्रहण का विवरण इस प्रकार है

अजीमाबाद अंचल: 333 संपत्तियों से लगभग 28.83 लाख रुपये।
बांकीपुर अंचल: 271 संपत्तियों से 23.62 लाख रुपये।
कंकड़बाग अंचल: 293 संपत्तियों से 40.60 लाख रुपये।
नूतन राजधानी अंचल: 397 संपत्तियों से सर्वाधिक 2.08 करोड़ रुपये।
पाटलिपुत्र अंचल: 449 संपत्तियों से लगभग 50 लाख रुपये।
पटना सिटी अंचल: 175 संपत्तियों से 10.32 लाख रुपये।

बिहार कैबिनेट की बैठक में 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी: बिहार हरित हाइड्रोजन नीति 2026 स्वीकृत, हीमोफीलिया मरीजों के लिए नई योजना

उल्लेखनीय है कि ये आंकड़े बुधवार शाम 7 बजे तक के हैं। देर रात तक खुले रहने वाले काउंटरों पर भुगतान जारी रहने के कारण अंतिम संग्रहण में और वृद्धि होने की संभावना है।

नई संपत्तियों को कर के दायरे में लाने में भी उल्लेखनीय सफलता

रिकॉर्ड राजस्व संग्रहण के साथ-साथ पटना नगर निगम ने नई संपत्तियों के कर निर्धारण और पूर्व निर्धारित कर की समीक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। बुधवार को एक ही दिन में 300 से अधिक नई संपत्तियों का कर निर्धारण कर उन्हें कर के दायरे में लाया गया।

अंचलवार नई संपत्तियों के कर निर्धारण का विवरण इस प्रकार है

अजीमाबाद अंचल में 60 संपत्तियां।
बांकीपुर अंचल में 29 संपत्तियां।
कंकड़बाग अंचल में 61 संपत्तियां।
नूतन राजधानी अंचल में 80 संपत्तियां।
पाटलिपुत्र अंचल में 55 संपत्तियां।
पटना सिटी अंचल में 18 संपत्तियां।

पुरुष पुलिस चालक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे गुरु रहमान सर, 2 अक्टूबर को गांधी मैदान से होगा बड़ा आंदोलन

इस प्रकार कुल 303 नई संपत्तियों का कर निर्धारण किया गया। इससे निगम के राजस्व आधार को मजबूत करने के साथ-साथ शहरी क्षेत्र की अधिक से अधिक संपत्तियों को कर व्यवस्था के दायरे में लाने के प्रयासों को गति मिली है।

कर पुनर्निर्धारण में भी सख्ती, 81 संपत्तियों की जांच

संपत्ति कर निर्धारण में पारदर्शिता और राजस्व की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगम द्वारा कर पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया भी लगातार जारी है। बुधवार को 64 संपत्तिधारकों ने स्वयं अपनी संपत्ति के कर का पुनर्निर्धारण कराया। वहीं, निगम की जांच टीम द्वारा कर निर्धारण में विसंगतियां पाए जाने पर 17 संपत्तियों का पुनर्निर्धारण किया गया और नियमानुसार पेनाल्टी भी लगाई गई। इस प्रकार एक ही दिन में कुल 81 संपत्तियों के कर का पुनर्निर्धारण किया गया।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे