G-HMMWBCZ928
Friday, October 23, 2026
Homeजीवन शैलीश्रीकृष्ण के आदर्शों से ही बनेगा सशक्त और संस्कारित समाज : विधानसभा...

श्रीकृष्ण के आदर्शों से ही बनेगा सशक्त और संस्कारित समाज : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

बेगूसराय: 07 सितंबर 2026

बेगूसराय जिले के फुलवरिया तारा अड्डा बरौनी, चंद्रवंशी चौक स्थित श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी फुलवरिया प्रांगण में श्रीकृष्ण पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य मेला एवं धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण को नमन किया और विशाल जनसभा को संबोधित किया।

गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच अलर्ट मोड पर पटना, प्रधान सचिव ने किया डीपीएस और गंगा घाटों का निरीक्षण

मेले में पहुंचते ही डॉ. प्रेम कुमार ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि वे धर्म, नीति, कर्म, न्याय और लोककल्याण के महान संदेशवाहक हैं।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, “श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस और कर्तव्य के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए। श्रीमद्भगवद्गीता में उन्होंने कर्म को सर्वोच्च बताया है। आज के युवाओं को श्रीकृष्ण के चरित्र, उनके संघर्ष और उनके जीवन-दर्शन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटने की जरूरत है। श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारकर ही हम एक सशक्त और संस्कारित समाज का निर्माण कर सकते हैं।”

गयाजी में बिहार विधानसभा का दो दिवसीय ‘प्रबोधन कार्यक्रम’ संपन्न

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेले और धार्मिक आयोजन हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। इससे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिलता है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए श्रीकृष्ण पूजा समिति को बधाई दी और मेले में आए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता बढ़ती है।

वहीं बरौनी नगर परिषद के चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणविजय रोशन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हैं।

बिहार में बाढ़ का तांडव: 18 जिले पानी-पानी, पटना-गया रेल रूट ठप; सरकार ने मंत्रियों को जमीन पर उतारा

इस अवसर पर श्रीकृष्ण पूजा समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे दिन भक्ति संगीत, कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वातावरण कृष्णमय बना रहा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे