Friday, September 18, 2026
HomeTop Storiesबुडको में वर्ल्ड बैंक की टीम के साथ बैठक, प्रबंध निदेशक ने...

बुडको में वर्ल्ड बैंक की टीम के साथ बैठक, प्रबंध निदेशक ने सभी परियोजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

पटना, 18 सितम्बर, 2026

बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) मुख्यालय में आज विश्व बैंक की टीम के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वर्ल्ड बैंक की टीम 16 सितम्बर को पटना पहुंची थी, जिसके बाद टीम ने बुडको द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर द्वारा बुडको द्वारा परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

पटना नगर निगम ने शुरू की ‘RRR मोबाइल वैन’, पुराने कपड़ों और बर्तनों से होगी जरूरतमंदों की मदद

*परियोजनाओं की प्रगति की दी गई जानकारी*

प्रबंध निदेशक ने बताया कि वर्तमान में बुडको द्वारा 38 जिलों में नमामि गंगे, मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना, जलापूर्ति योजना, शवदाह गृह निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।

बैठक के मुख्य बिंदु:

तकनीक और पारदर्शिता पर जोर:* कार्यों में तकनीक और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। संगठन में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जा रही है। साथ ही, कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट सिस्टम को पूर्णतः ऑटोमेटेड किया जाएगा।

इन-हाउस लैब की स्थापना: गुणवत्ता नियंत्रण को सुदृढ़ करने के लिए बुडको की अपनी अत्याधुनिक इन-हाउस लैब तैयार की जा रही है, जिसे पूरी तरह से ऑटोमेटेड किया जाएगा।

मॉनसून प्रबंधन की तैयारी: टीम को पटना शहर की ड्रेनेज संरचना और मानसून के दौरान जल-जमाव से निपटने की तैयारियों से अवगत कराया गया। मानसून कंट्रोल रूम के संचालन, सभी स्थायी एवं अस्थायी डीपीएस (ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन) और पम्पों के प्रबंधन की जानकारी दी गई। स्काडा (SCADA) मॉडल पर आधारित ऑटोमेटेड डीपीएस के संचालन की विशेष जानकारी भी साझा की गई।

पार्किंग स्थल पर अवैध वसूली का मामला: अमेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर प्राथमिकी

प्रबंध निदेशक ने यह भी बताया कि राज्य में निर्माणाधीन बस स्टैंड, पेयजल, एसटीपी, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज और सीवरेज जैसी सभी परियोजनाओं की निगरानी प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (PMU) के माध्यम से की जा रही है।

बैठक के दौरान टीम के साथ बुडको के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। टीम द्वारा डीपीएस का भी विजिट किया गया।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे