Tuesday, September 15, 2026
HomeNiveshWiseबिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, नियमितीकरण...

बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, नियमितीकरण समेत 4 प्रमुख मांगें रखीं

पटना, 15 सितंबर 2026 – बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ के एक शिष्टमंडल ने आज प्रदेश अध्यक्ष राजाराम सिंह के नेतृत्व में बिहार के माननीय कृषि मंत्री श्री विजय सिन्हा जी से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने प्रदेश भर के किसान सलाहकारों की समस्याओं और मांगों से मंत्री जी को अवगत कराया।

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: गया में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर, स्वास्थ्य, उड्डयन और कृषि क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

शिष्टमंडल ने मंत्री जी के समक्ष मुख्य रूप से चार मांगें रखीं :-

1. नियमितीकरण की मांग: किसान सलाहकारों को नियमित करने की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रमुखता से रखा गया।

2. 50 लाख के बीमा की मांग: DCS में कार्यरत सर्वेयर के लिए 50 लाख रुपये के बीमा कवर की मांग की गई, ताकि फील्ड में कार्य के दौरान जोखिम से सुरक्षा मिल सके।

मांग पत्र के अनुसार किसान सलाहकार को दुर्घटना या मृत्यु पर महज 4 लाख रुपए मिलता है। राज्य सरकार का यही मापदंड आमजन के लिए भी है। जबकि किसान सलाहकार पूरी जोखिम उठाकर राज्य सरकार के सभी कृषि योजनाओं को आम किसान तक पहुंचाता है।

ऐसे में उनके जोखिम के अनुसार जो बीमा राशि राज्य सरकार द्वारा विकास मित्र को दी जाती है (1 करोड़) उसके आधे की मांग की गई है।

जीविका दीदी से लखपति दीदी तक, नालंदा की सुनीता देवी की कहानी, राष्ट्रीय मंच पर हुई चर्चा, केंद्रीय मंत्री ने की सराहना

3. फार्मर रजिस्ट्री के दबाव से मुक्ति: फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में अनावश्यक दबाव बनाए जाने से मुक्ति दिलाने की मांग की गई।

4. महिला कर्मियों के लिए अवकाश: महिला किसान सलाहकारों के लिए मातृत्व अवकाश एवं विशेष अवकाश की व्यवस्था करने की मांग रखी गई। इसके साथ ही अन्य सेवा संबंधी मांगों पर भी ज्ञापन सौंपा गया।

केपटाउन में बिहार की गूंज: 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

कृषि मंत्री विजय सिन्हा जी ने शिष्टमंडल की सभी बातों को गंभीरता से सुना और सभी मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष राजाराम सिंह के अनुसार बिहार सरकार द्वारा विकास मित्र को 1 करोड़ का बीमा की व्यवस्था की गई है। हम किसान सलाहकार भी बिहार सरकार के कृषि विभाग के रीढ़ के रूप में काम कर रहे हैं।

और पंचायत स्तर पर हरेक टेक्निकल एवं अन्य कार्यों का सफल संचालन कर रहे हैं। डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) जैसे महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण काम जो कि इस वर्षा, धूप, साँप, बिच्छू के साथ अन्य जहरीले प्राणी के बीच प्रत्येक प्लॉट पर जाकर सर्वे कर रहे हैं।

इस कार्य में अभी तक बिहार में 4 से 5 लोगों को साँप द्वारा काटा भी गया है, इसलिए DCS सर्वेयर को 50 लाख की बीमा की शख्त जरूरत है।

इस अवसर पर शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष राजाराम सिंह के साथ कार्यकारी अध्यक्ष रंजन कुमार गौतम, विमलेश जी (मुजफ्फरपुर), अरविंद जी (गया), डॉ. सुशील कुमार, वैशाली से विवेक कुमार उर्फ मंटू सिंह, गया से दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम सिंह अपने शिष्टमंडल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से भी मुलाकात कर कृषि विभाग में कार्यरत किसान सलाहकार को नियमित करने का अनुरोध किया।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में अपने कर कमलों से किसान सलाहकार की बहाली की थी। किसान सलाहकारो को मुख्यमंत्री के द्वारा लगाए गए वृक्ष के रूप में जाना जाता है।

आज वही वृक्ष विशाल रूप लेते हुए बिहार के अन्नदाता किसान बंधुओं के साथ कदम मिलाते हुए कृषि के क्षेत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

आज बिहार में उत्पादन और उत्पादकता दोनों में वृद्धि हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किसान सलाहकार के माँगो पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया गया है।

UCC पर NDA में फूट, शाह के बयान से बिहार में बवाल, RJD बोली – ‘BJP को लात मारो, हमारे साथ आओ

यह भी पढ़े

अन्य खबरे