Wednesday, August 26, 2026
Homeपटना के बाबा गौरी शंकर बैकुंठ धाम में सावन की धूम, दिग्गजों...

पटना के बाबा गौरी शंकर बैकुंठ धाम में सावन की धूम, दिग्गजों ने किया जलाभिषेक

पटना: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर देश भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। इसी कड़ी में पटना जिले के प्रसिद्ध बाबा गौरी शंकर बैकुंठ धाम मंदिर में भी इस वर्ष श्रावणी मेले के दौरान अद्भुत भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।

बैकुंठधाम मंदिर में नीतीश कुमार ने की पूजा-अर्चना: श्रावण मास के पवित्र रविवार को बाबा गौरी शंकर के दर पर टेका मत्था

मंदिर में लाखों की संख्या में आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ राज्य की कई प्रमुख राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तियों की लगातार उपस्थिति दर्ज की जा रही है। जिससे मंदिर के प्रति श्रद्धा रखने वाले शिव भक्तों में उत्साह का माहौल है।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सावन के अंतिम सोमवार को बाबा गौरीशंकर बैकुंठनाथ का किया जलाभिषेक

सावन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सपरिवार मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसी क्रम में बुधवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के आप्त सचिव ज्ञानेंद्र कुमार मंदिर प्रांगण में सपरिवार उपस्थित हुए। और मंदिर के गर्भ गृह में जाकर पूजा अर्चना की।

बिहार विधानसभा के निदेशक संजय कुमार सिंह युवा है और बेहद धार्मिक प्रवृति के है।

बिहार विधानसभा के निदेशक संजय कुमार सिंह भी आज सपरिवार उपस्थित हो कर बाबा गौरी शंकर बैकुंठधाम मंदिर में जलाभिषेक कर कृतार्थ हुए।

इसी क्रम में जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर अनिल कुमार भी सपरिवार बाबा गौरी शंकर बैकुंठ धाम मंदिर में उपस्थित हुए। और उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया।

सावन की पहली सोमवारी: ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजे पटना के शिवालय, जरासंध काल में निर्मित बैकठपुर शिव मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम

इस खास मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा गठित मंदिर कमेटी के सचिव राजाराम सिंह ने मंदिर परिसर में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंदिर कमेटी के सचिव राजाराम सिंह ने उपस्थित अतिथियों को बाबा गौरी शंकर बैकुंठ धाम के पौराणिक इतिहास, धार्मिक महत्ता और मंदिर की परंपराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैकुंठपुर मंदिर घटना पर बोले सचिव राजाराम सिंह: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रबंधन और पुलिस तत्पर’

सावन महीने को लेकर मंदिर प्रबंधन और स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे