Thursday, August 27, 2026
HomeTop Storiesपटना जिला आंगनबाड़ी यूनियन का छठा सम्मेलन फतुहा में संपन्न: सेविका एवं...

पटना जिला आंगनबाड़ी यूनियन का छठा सम्मेलन फतुहा में संपन्न: सेविका एवं सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और ₹26,000 मानदेय देने की उठी मांग

फतुहा (पटना)। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक से सम्बद्ध) की पटना जिला कमिटी एवं फतुहा परियोजना कमिटी का छठा संयुक्त सम्मेलन 23 अगस्त 2026 को फतुहा स्थित “राधाकृष्ण मैरेज हॉल” में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

सम्मेलन की अध्यक्षता पूनम कुमारी (मोकामा), संगीता कुमारी (बिहटा), रेखा कुमारी (फतुहा), पूनम कुमारी (खुसरूपुर) एवं रीता कुमारी (बाढ़) की अध्यक्ष मंडली द्वारा की गई।

उद्घाटन और सम्मान

कार्यक्रम का उद्घाटन फतुहा प्रखंड के उप प्रमुख रविंद्र कुमार सिंह ने किया। फतुहा परियोजना कमिटी की अध्यक्ष रेखा कुमारी एवं महासचिव अनुप्रिया ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और फूलमाला प्रदान कर उनका स्वागत किया।

अपने उद्घाटन भाषण में रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आईसीडीएस (ICDS) परियोजना के 50 वर्ष पूरे होने के बाद भी सेविका-सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा न मिलना और सम्मानजनक मानदेय न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने एकजुट होकर लंबी लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

प्रमुख मांगें और वक्ताओं के विचार

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन प्रदेश महासचिव कुमार विंदेश्वर सिंह ने सेविका-सहायिकाओं को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक यह दर्जा नहीं मिलता, तब तक सेविका को ₹26,000 तथा सहायिका को ₹18,000 मासिक मानदेय दिया जाए। उन्होंने दिल्ली से लेकर सड़क और संसद तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन प्रदेश अंकेक्षक गौतम कुमार सिंह ने ग्रेच्युटी एवं मोबाइल से जुड़े आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की। साथ ही, आंगनवाड़ी केंद्रों पर ऑनलाइन कार्य और FRS (फेस रिकग्निशन सिस्टम) के सम्यक क्रियान्वयन के लिए हर केंद्र पर एक डाटा एंट्री ऑपरेटर बहाल करने का सुझाव दिया।

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन प्रदेश अध्यक्ष चंद्रावती देवी ने सेविका-सहायिकाओं से यूनियन की सदस्यता का नियमित नवीनीकरण करने और नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का अनुरोध किया।

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव ने सभी बहनों से एकताबद्ध होकर फतुहा के सभी केंद्रों को यूनियन से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का डुमरांव सम्मेलन: राज्यकर्मी का दर्जा और सम्मानजनक मानदेय की मांग तेज

फतुहा प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री ने सेविका-सहायिकाओं की मांगों को जायज ठहराते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

पटना जिला आंगनबाड़ी यूनियन (AITUC) का जिला सम्मेलन 23 अगस्त को फतुहा में, तैयारियां तेज

सम्मेलन को वरिष्ठ नेता शंभू सिंह (मोकामा), पूर्व वार्ड पार्षद नवल किशोर यादव, राजद नगर अध्यक्ष दयानंद यादव, राजद नेता श्याम नंदन यादव, सेवानिवृत्त सीआईटी अरुण कुमार, प.सं.स. दनियावां अजय कुमार, बिहटा अध्यक्ष संगीता कुमारी, महासचिव नरेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ नेता कृष्णा पासवान (बिहटा), सुधीर कुमार (बाढ़), संगीता कुमारी (पालीगंज), सुधीर कुमार चंद्रवंशी (बख्तियारपुर) तथा बबीता कुमारी ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में विभिन्न परियोजनाओं और केंद्रों की सेविका-सहायिकाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं पर सरकारी नीतियों के खिलाफ उलगुलान: 19-20 सितंबर को पटना में जुटेगा महासैलाब

नई कमिटियों का गठन

सम्मेलन के अंतिम सत्र में सर्वसम्मति से नई कमिटियों का चुनाव किया गया:

फतुहा परियोजना कमिटी:

अध्यक्ष: अनुप्रिया

महासचिव: रेखा कुमारी

पटना जिला कमिटी:

अध्यक्ष: रेखा कुमारी (फतुहा)

महासचिव: बेबी कुमारी (बिहटा)

कोषाध्यक्ष: पूनम कुमारी (खुसरूपुर)

यह भी पढ़े

अन्य खबरे